ऊंचाहार रायबरेली । 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई थी जिसमें हजारों की संख्या में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के परीक्षार्थी शामिल हुए थे । जिनके भविष्य को देखते हुए ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर सादर अवगत कराया है ।की परीक्षा केंद्रों में दोनों पाली की परीक्षा में धांधली हुई है। तथा पेपर के पहले ही पेपर लीक होकर मोबाइलों पर वायरल कर दिया गया है । उक्त धांधली को लेकर पूरे प्रदेश में निरंतर तैयारी कर रहे, अभ्यार्थियों में आक्रोश है । अतः आपसे अनुरोध है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 की जांच कराते हुए दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए तदुपरांत निष्पक्ष परीक्षा शीघ्र कराई जाए ।
बच्ची का कंकाल गांव के बाहर बाग में मिला, कपड़े, हेयर बैंड से पिता ने की अपनी मासूम बच्ची की पहचान, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव की घटना
रायबरेली,23 फरवरी। सीएम योगी आदित्यनाथ के एम्स रायबरेली दौरे के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा और एमपी एनएचएम डॉ पिंकी जोवेल एम्स पहुँचे। प्रमुख सचिव ने डीएम हर्षिता माथुर, एसपी अभिषेक अग्रवाल के साथ एम्स के डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को परखा। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी को राजकोट में एम्स के शिलान्यास के साथ निर्मित पाँच एम्स को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम है। इस दिन मुख्यमंत्री एम्स में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मवड़िया केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सहित आधा दर्जन से अधिक मंत्री शामिल होंगे।
ऊंचाहार रायबरेली । कस्बे स्थित एक युवक को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल पता चला है। कि गिरफ्तार युवक के ऊपर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, गुरुवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूरे सुरसती का पुरवा निवासी जगतपाल यादव को अवैध असलहे के साथ कस्बा स्थित मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।तलाशी लेने के दौरान उसके पास 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है । जिसे शुक्रवार को पुलिस में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा है ।इस बाबत कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।पहले भी उस पर आपराधिक मामले दर्ज हैं ।
बांदा बहराइच मार्ग पर ठकुराइन खेड़ा के पास गिट्टी से लदा हुआ डंपर चालक को नींद आ जाने के चलते, अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ों की बाग में जा घुसा, गलीमत यह रही कि, पेड़ों के सहारे डंपर रुक गया। नहीं तो आगे खाई में पलट सकता था। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बांदा से बछरावां की ओर गिट्टी लादकर डंपर आ रहा था। अचानक चालक को नींद आ गई, और डंपर अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस की बाग की तरफ दाहिनी तरफ घूम गया। जिससे कई पेड़ों को तोड़ते हुए आगे जाकर एक पेड़ के सहारे रुक गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।
हरचंदपुर पुलिस ने चार अभियुक्तों को मैं तमंचा हुआ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है जिन्हें एस सी एस टी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक चार अभियुक्तों के द्वारा एक नाबालिक छात्रा को अगवा कर ले जा रहे थे। तभी शेरी के निकट पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से अभियुक्तों को धर दबोचा, जिनके पास से दो अवैध तमंचे एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद थाने में मुकदमा पंजीकृत एससी एस टी एक्ट अधिनियम तथा 3/25 शस्त्र अधिनियम, तथा पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
भारत में हर पाँच मिनट पर घरेलू हिंसा की एक घटना रिपोर्ट की जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सख्त घरेलू हिंसा कानून- 2005 होने के बावजूद देश में हर तीन महिलाओं में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 79.4% महिलाएं कभी अपने पति के जुल्मों की शिकायत ही नहीं करती। दोस्तों, हर रोज महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहे हैं , क्या अब हमारी संस्कृति को ठेस नहीं पहुंच रही , जिस पर इतने डींगे हाँकते है ? समाज में उत्पीड़न, शोषण और हिंसा का निरंतर बढ़ता ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। और जिस पर हमें अपनी चुप्पी तोड़नी ही होगी। हमें इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठानी ही होगी।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। CTA: अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
