"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीष्मकालीन भिंडी की खेती कैसे करे सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

बाइक सवार युवक को अनियंत्रित डंफर ने मारी टक्कर बाल बाल बचा युवक गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की नारेबाजी मामला कोतवाली क्षेत्र के कमोली गांव के पास का है।शनिवार दोपहर को गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में मिट्टी ढुलाई कर रहे डंफर ने बाइक सवार चंदन मौर्य निवासी पूरे महिपत को जोरदार टक्कर मार दी गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-2 बच गया नाराज ग्रामीणों ने सूची खरौली मार्ग पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया इस दौरान करीब 1 घंटे तक जाम लग रहा मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एस एन तिवारी पंकज

कोतवाली क्षेत्र के इन्हौना रोड पर महर्षि बाबा ओरीदास मंदिर के सामने देर रात ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे दो साइकिल सवारों से टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी महाराजगंज पहुंचाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद एक प्रमोद कुमार मौर्य की हालत में गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया।

महाराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस एसडीएम रजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल पांच शिकायती पत्र आए, जो राजस्व विभाग से संबंधित रहे। जिसमें से एक शिकायती पत्र का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। अन्य के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम में गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं ।आपको बता दें कि एसडीएम ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

महराजगंज रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक में एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा संत रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके विचारों और गुणो पर चर्चा की गई। तथा संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे महान संतों से हम लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए और अपने जीवन में उनके गुणो को शामिल करना चाहिए ।इस मौके पर श्वेता यादव खंड प्रेरक नंदलाल सफाई कर्मचारी चंद्रशेखर लोधी प्रसाद प्रधान ताजुद्दीनपुर अनुज यादव रेखा श्रीवास्तव सोमेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।