आज की कड़ी में हम सुनेंगे डिजिटल पेमेंट से जुड़ी बातें। आप डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं या नहीं और आपको ऐप से पैसों का लेन देन करना कैसा लगता है ? हमारे साथ अपने अनुभव और विचार जरूर साझा करें

पिछले 10 सालों में गेहूं की एमएसपी में महज 800 रुपये की वृद्धि हुई है वहीं धान में 823 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार की तरफ से 24 फसलों को ही एमएसपी में शामिल किया गया है। जबकि इसका बड़ा हिस्सा धान और गेहूं के हिस्से में जाता है, यह हाल तब है जबकि महज कुछ प्रतिशत बड़े किसान ही अपनी फसल एमएसपी पर बेच पाते हैं। एक और आंकड़ा है जो इसकी वास्तविक स्थिति को बेहतर ढ़ंग से बंया करत है, 2013-14 में एक आम परिवार की मासिक 6426 रुपये थी, जबकि 2018-19 में यह बढ़कर 10218 रुपये हो गई। उसके बाद से सरकार ने आंकड़े जारी करना ही बंद कर दिए इससे पता लगाना मुश्किल है कि वास्तवितक स्थिति क्या है। दोस्तों आपको सरकार के दावें कितने सच लगते हैं। क्या आप भी मानते हैं कि देश में गरीबी कम हुई है? क्या आपको अपने आसपास गरीब लोग नहीं दिखते हैं, क्या आपके खुद के घर का खर्च बिना सोचे बिचारे पूरे हो जाते हैं? इन सब सरकारी बातों का सच क्या है बताइये ग्रामवाणी पर अपनी राय को रिकॉर्ड करके

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कायाकल्प ऑपरेशन के अंतर्गत विद्यालयों के सुन्दरीकरण और निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक महात्मा गांधी सभागार में की। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में विद्यालयों के कार्यो पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बिजली, पानी,प्रकाश,शौचालय, टाइलीकरण और साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाए जिससे बच्चों की उपस्थिति बढ़े। सभी कार्यदायी संस्थाओं पर नजर रखी जाए और उनसे गुणवत्ता परक कार्य कराया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य संतृप्त हो गए हैं उनको अपडेट किया जाए जिससे की जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,सभी खंड शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

रायबरेली । जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में की। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सड़क सुरक्षा पखवाड़े हेतु प्रस्तावित कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगाई जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए कि लोग दो पहिया वाहन चलाने समय हेलमेट जरूर पहने और मोबाइल पर बात न करे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध काटो को बंद किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग की भी व्यवस्था कराई जाए। हिट एंड रन के मामले में कानून की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाए। जनपद में जितने भी चौराहे हैं उन पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए । यातायात नियामो को तोड़ने वालो पर कार्यवाही की जाए। जनपद में सड़कों पर लगने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही पार्किंग के लिए बेंडिंग जोन बनाया जाए। शहर के बाहर से आने वाले भारी वाहनों को नियमित समय पर ही प्रवेश दिया जाए। बैठक में सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रायबरेली के सलमान क्षेत्र में उप डाकघर सालों में डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम में अपने क्षेत्र में काम करने वाले सभी डाकपालों को सम्मानित किया गया डॉक्टर संदीप शर्मा ने बताया कि डाक विभाग में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उनको इन योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाए इस मौके पर दिनेश चंद्र राकेश कुमार अग्रवाल श्रीवास्तव मोहन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे

रायबरेली क्षेत्र की जगतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 15 महिलाओं ने नसबंदी करवाई डॉक्टर उपसर्जन जी के लाल ने और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता और कस अध्यक्ष एलजी सोनकर ने नसबंदी से होने वाले फायदे के बारे में बताया उन्होंने बताया कि नसबंदी कराकर हम अपने परिवार को छोटा रख सकते हैं और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं नसबंदी के बाद महिलाओं को एंबुलेंस से उनके घर तक पहुंचाया गया प्रोत्साहन के तौर पर उनके खाते में ₹2000 की धनराज भी भेजी गई

रायबरेली के ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे की सपा समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के पश्चात समाजवादी पार्टी में माहौल बदल चुका है समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नए सुक्तम के आदेश पर जिला के 6 पदाधिकारी को अनुशासनहीनता के कारण और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है यह बताया जा रहा है कि डॉक्टर मनोज कुमार पांडे सपा के पैसा लाल जिले की जिनपाडा कार्यों पर कार्यवाही की गई है उनमें जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे का नाम है शिवनारायण सिंह और राकेश द्विवेदी का नाम भी है सपा के जिला सचिव डॉक्टर हर्षवर्धन दिनचर्या अशोक कुमार का नाम भी शामिल है निष्कासित सबायों में तीन जिलों उपाध्यक्ष एक जिला सचिव और एक ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल है

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में की। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की अब तक की हुई प्रगति जानना था। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि लोगो को गुणवक्तता परक स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाली सभी माताओं को योजना से आच्छादित कराया जाए। आशा बहुओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगो तक पहुंचाया जाए। नवजात शिशुओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। सभी सीएचसी पीएचसी में चिकित्सक हर समय उपस्थित रहे जिससे लोगो को इमरजेंसी में तुरंत स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचनी चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक लोंगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता से लागू करवाए। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र को निर्देश दिया कि जो भी चिकित्सा अधिकारी लापरवाही कर रहे है उनका वेतन रोक दिया जाए। क्षय रोग की रोकथाम के लिए निर्देश दिया कि ऐसे रोगियों की पहचान करके उनका इलाज किया जाए। साथ ही लोगो के बीच जागरूकता के लिए इसका प्रचार प्रसार कराया जाए। बेहतर कार्य करने वाली सीएचसी को जिलाधिकारी ने शाबासी भी दी। सीएचसी डीह के अधीक्षक डॉ0 तारीख इकबाल को कायाकल्प योजना में लगातार 2 वर्ष तक सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए तथा इको फ्रेंडली कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला चिकित्सालय अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय अधीक्षक एवम सभी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।