महाराजगंज रायबरेली। विकास क्षेत्र अंतर्गत हरदोई चौराहे पर पैथोलॉजी कंप्यूटराइज्ड लैब का हुआ शुभारंभ।लोगों में प्रशन्नता।इस मौके पर पैथोलॉजी संचालक सद्दाम हुसैन ने बताया कि हरदोई चौराहे पर अभी तक कोई लैब नहीं था लोगों को खून ,बलगम मल मूत्र, वीर्य, थायराइड, किडनी लीवर, डायबिटीज, प्रेगनेंसी एचआईवी व अन्य जांचों के लिए 12 किलोमीटर बछरावां या महाराजगंज जाना पड़ता था इसके खुल जाने से यह सारी जांचें अब क्षेत्र के लोगों को चौराहे पर ही अपने नजदीक उचित रेट पर उपलब्ध हो जाएगी।‌मरीजों के साथ तीमारदारों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि कुशल लड़कों द्वारा घर से ‌सैम्पल लाने की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यह कंप्यूटराइज लैब खुल जाने से क्षेत्रीय लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं‌ है। घर बैठे सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी इस मौके पर डा0सुनील कुमार चौरसिया,विनय कुमार चौधरी संतोष शुक्ला शैलेश चौधरी, राजू चौरसिया जाकिर हुसैन, गुड्डू चौरसिया, कमल किशोर द्विवेदी, कल्लू सदाब,साहिल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत हरदोई चौराहे पर पैथोलॉजी कंप्यूटराइज्ड लैब का शुभारंभ आज किया गया है। इस मौके पर पैथोलॉजी संचालक सद्दाम हुसैन ने बताया की हरदोई चौराहे पर अभी तक कोई लैब नहीं था। लोगों को अपनी विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था यहां खुल जाने से सारी जांच अब क्षेत्र के लोगों को चौराहे पर ही अपने नजदीक उचित रेट पर उपलब्ध हो जाएगी। जिससे मरीजों तथा तीमारदारों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

रायबरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उ0प्र0 पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण लखनऊ से किया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में साइबर थाने के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन, पुलिस चौकी प्रशासनिक भवन, थानों पर हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष, पुलिस लाइन में पुरुष हॉस्टल, ए.टी.एस. फील्ड यूनिट कार्यालय, पुलिस लाइन, पी.ए.सी. वाहिनी, यू.पी.एस.एस.एफ. वाहिनी एवं पुलिस थानों में मेडिकल कक्ष आदि का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ हुआ।

रायबरेली,25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट गुजरात से पाँच एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने अपने संबंधोंन में कहा कि पहले देश के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिल्ली से होते थे। परंतु अब देश के सभी स्थलों से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते है। इसी क्रम में राजकोट की धरती से राजकोट,रायबरेली, भटिण्डा, कल्याणी और मंगलागिरी को एम्स का दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल गयी परन्तु देश की जनता ने मुझे अपार प्यार दिया है इस प्रेम को व्याज के साथ वापस करूँगा। रायबरेली को एम्स की गारंटी हमने दी थी जिसे आज पूरा किया गया। आज देश में लगातार एम्स और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। भारत ने कोरोना से कैसे लड़ाई लड़ी, इसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। देश के कोने कोने में आयुष आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। हमने पोषण,योग और स्वच्छता पर जोर दिया। आधुनिक मेडिकल चिकित्सा के साथ साथ पारंपरिक चिकित्सा व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जन औषधि केन्द्रों में अस्सी प्रतिशत डिस्काउंट पर दवाई दी जा रही है। इससे गरीबों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। देश में सौर ऊर्जा को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे लोगों की बिजली की मांग पूरे हो सके। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हम सब लोग मिलकर काम करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स रायबरेली से वर्चुअल लोकार्पण को देखा। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। इन दस सालों में भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश को दो नए एम्स प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही अन्य जनपदों में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा कि उनकी दशकों पुरानी प्रतिक्षा आज खत्म हुई। आज रायबरेली को अपना एम्स प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की जनता को स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी मिली हुई है। हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसकी भी गारंटी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सम्मान और युवाओं को आजीविका मिली है। मुख्यमंत्री ने रायबरेली की जनता को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी आकांक्षाओं,आशाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर एम्स रायबरेली सीईओ अरविंद राजवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ आये हुए मंत्रीगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह ने भी जनता को संबोधित किया। मंच पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक अशोक कोरी, एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई पूर्व विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रायबरेली। समाजवादी पार्टी नेता व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लाक के गांव रुस्तमपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 20 फरवरी को रायबरेली पहुंच रही  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा में आवश्यकता होगी तो वह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा के राष्ट्रीय प्रतीक सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण कार्यक्रम था। जिसके लिए वे आज आयोजक मास्टर रामपाल को बधाई देते हैं। यहां एक एतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस अवसर पर लोगों से मेरी अपेक्षा है कि इस राष्ट्रीय प्रतीक जोकि  देश की आन बान शान है, अतीत का गौरव है। इसलिए इसके सम्मान में लोग सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना लेकर आगे बढ़ें।

महाराजगंज कस्बे में आयशर ट्रैक्टर एजेंसी का हुआ शुभारंभ कस्बा में हैदरगढ़ रोड पर महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के सामने आयसर ट्रैक्टर एजेंसी का शुभारंभ हुआ एजेंसी की प्रोपाइडर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि किसानों के लिए ट्रैक्टर एजेंसी ना होने के कारण महाराजगंज में आदर्श ट्रैक्टर के नाम से न्यू आयशर एजेंसी का शुभारंभ किया गया है अब आसपास के किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा मोबाइल वाली की खास रिपोर्ट एसएन तिवारी पंकज