भीषण गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, इन सभी खतरों से निपटने के लिए हमें तैयारियां करनी होंगी।

गर्मी से बचने के लिए सभी जरुरी कदम उठाने होंगे | बिजली का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें, पानी का सही इस्तेमाल करें और जब तक ज़रूरी ना हो, घर से बाहर धुप में ना निकले |

हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है. इस दिन लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है.हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष (2024) विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है, "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन।" यह स्वस्थ भूमि को वापस लाने,और पानी की कमी का प्रबंधन करने से जुड़ा है ।

दोस्तों , सूरज की तपन बढ़ रही है और प्यास है कि खत्म होने का नाम नहीं लेती! हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में पीने के पानी का साधन क्या है? क्या आप प्राकृतिक स्त्रोतों, जैसे कुएं, तालाब, पोखर से पानी लाते हैं? अगर आपके क्षेत्र में पानी के प्राकृतिक स्त्रोत नहीं हैं तो क्या पानी के लिए बोरवेल लगवाया है? या फिर पानी की सप्लाई हो रही है? क्या आपको पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो इससे आपके लिए कितना आर्थिक खर्च बढ़ गया है? क्या पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र के प्राकृतिक पानी के स्त्रोतों को बचाने का काम नहीं कर रही है? क्या आपमें से कोई व्यक्ति ऐसा है, ​जो पानी के स्त्रोतों को बचाने की कोशिश कर रहा है? अगर है तो उनके प्रयासों के बारे में बताएं. अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

हमारी सूखती नदियां, घटता जल स्तर, खत्म होते जंगल और इसी वजह से बदलता मौसम शायद ही कभी चुनाव का मुद्दा बनता है। शायद ही हमारे नागरिकों को इससे फर्क पड़ता है। सोच कर देखिए कि अगर आपके गांव, कस्बे या शहर के नक्शे में से वहां बहने वाली नदी, तालाब, पेड़ हटा दिये जाएं तो वहां क्या बचेगा। क्या वह मरुस्थल नहीं हो जाएगा... जहां जीवन नहीं होता। अगर ऐसा है तो क्यों नहीं नागरिक कभी नदियों-जंगलों को बचाने की कवायद को चुनावी मुद्दा नहीं बनाते। ऐसे मुद्दे राजनीति का मुद्दा नहीं बनते क्योंकि हम नागरिक इनके प्रति गंभीर नहीं हैं, जी हां, यह नागरिकों का ही धर्म है क्योंकि हमारे इसी समाज से निकले नेता हमारी बात करते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर मुंशीगंज की ओर से सलोन ब्लाक क्षेत्र में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें बच्चों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया बच्चों ने अपने-अपने लोगों को जागरूक करने का काम किया डॉक्टर ने बताया की फसल अवशेष जलाने के बहुत ही दुख परिणाम होते हैं

रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहासील क्षेत्र के गोकर्ण गंगा घाट पर व्रक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने व्रक्षारोपन किया,वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेष यादव ने भी गंगा घाट पर व्रक्ष लगाए,और उन्होंने कहा की व्रक्ष हमारे जीवन की बहुत बड़ी जरूरत है।इनके बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है।क्योंकि व्रक्ष के कारण ही मानसून का बनना और उसके बाद बारिश होती है।इस वक्त बहुत तेजी से लोगों के द्वारा पेड़ो का दोहन किया जा रहा है।हम सभी को चाहिए कि एक पेड़ जरूर लगाए।ताकि पृथ्वी को हरा भरा किया जा सके

रायबरेली, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले अहमदनगर नजूल में होने वाले वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कार्य कराया जाए। मियावाकी के अंतर्गत कम से कम स्थान पर अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाता है। जिससे पर्यावरण को बचाने में सहायता मिलती है। मियावाकी पद्धति में छोटे शहरी क्षेत्र को सघन हरित आवरण से आच्छादित किया जाता है। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का कार्य अति शीघ्र कराया जाए। इसके अंतर्गत 1.39 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। 2 हेक्टेयर क्षेत्र में होने वाले इस कार्य को अति शीघ्र धरातल पर लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।