उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला स्तरीय बैठक समेत व्यापारियों व पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लूट कांड का खुलासा करने में सफलता पाने वाली पुलिस टीम को सम्मान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों की मदद से ही लुटेरों को पकड़ने में मदद मिल सकी है।सभी व्यापारियों को चाहिए कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सीसी कैमरे लगाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समेत क्षेत्राधिकारी,कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों को व्यापारियों ने सम्मानित किया। इसके साथ ही गुरबक्श गंज ,डलमऊ, सेमरी ,महारानीगंज ,लालगंज आदि जगहों के दो सैकड़ा के लगभग व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रोहित सोनी लाला, नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा समेत अप्पू शर्मा, प्रतीक शर्मा, शिवम गुप्ता ,मोहम्मद परवेज, विनोद गुप्ता ,महेश सोनी, रौनक भदोरिया आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सरायं सहिजन साधन सहकारी समिति के सचिव ने उपजिलाधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों के चौखट पर लगाई न्याय की गुहार,किंतु आश्वासन के आलावा कुछ नही मिला,साधन सहकारी समिति की जमीन पर निर्माण कार्य बराबर चल रहा।बताते चले की सराय सहिजन सहकारी समिति ग्राम पंचायत मुरार मऊ की जमीन पर बीते वर्ष 1989 के वर्तमान प्रधान द्वारा सदस्यों की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित कर समिति के लिए 156/0.126 हेक्टेयर लगभग दस बिस्वा जमीन दिया गया था,तब से आज तक साधन सहकारी समिति ग्राम पंचायत मुरार मऊ द्वारा दी गई जमीन पर दो कमरों और बरामदे से संचालित हो रहा है।वहीं साधन सहकारी समिति के सचिव राम कुमार ने बताया की लगभग 34 वर्ष पूर्व से साधन समिति लिमिटेड प्रस्ताव पारित स्थान पर चल रहा था,जबकि शासन द्वारा सहकारी समिति में नए गोदाम के लिए प्रस्ताव भी पास हो चुका है,किंतु अब मुरार मऊ ग्राम पंचायत द्वारा उक्त जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र के बनाने का कार्य चल रहा है।जिस पर हमने आपत्ति जताते हुए सबंधितों को पत्र के माध्यम से मामले को अवगत कराया है।क्योंकि प्रार्थना देने के बावजूद भी अभी तक किसी ने मौके की जांच नही की गई,जबकि उच्चासीन अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है।लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई है।जबकि निर्माण कार्य प्रस्ताव पारित जमीन पर हो रहा है।वहीं उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया की मामला संज्ञान में जांच करने के आदेश दिए गए है।जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

रायबरेली जिले में भीषण ठंड ने दस्तक दे दी है,फिर भी जिला प्रशासन मौन बना बैठा है।और लोग अलाव के लिए तरस रहे है। सरेनी थाना क्षेत्र में कहीँ भी अलाव न जलने से लोगों में आक्रोश है।पिछले तीन दिनों से तापमान में आई अचानक गिरावट से सर्दी बढ़ गई है।सुबह शाम व रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।रोजाना काम पर जाने वाले मजदूर व साधन के इंतजार में खड़े राहगीरों ठंड में ठिठुरने को मजबूर है।लोगों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नही कराई गई है।प्रशासन के दारा अलाव न जलने से लोगों में खासा आक्रोस देखने को मिल रहा है।

रायबरेली 27 सभासदों ने लिखित शिकायत पत्र देकर जिलाधिकारी से नगर पालिका अध्यक्ष की 40 लाख रुपए की पावर को वापस करने की मांग उठाई। सभासदों ने कहा की बोर्ड बैठक एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर बैठक को बीच में छोड़कर चले जाते हैं जिस से वार्ड के लिए जो विकास कार्य होने होते हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं होती सभासदों के अनुसार जिलाधिकारी ने एडीएम को मामले की जांच करने का दिया है आदेश।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ पपीता के पेड़ का विकास कम हो रहा है तो क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें