रायबरेली में बच्चों को डांस के माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षक का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बहुत खास है। वायरल वीडियो में शिक्षक मेरे घर राम आये हैं की धुन पर बच्चों को ऐसा मोहक डांस करा रहे हैं जिसे देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। उँचाहार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवानीदीनपुर मुरारमऊ में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात कौशलेश मिश्र इससे पूर्व भी बच्चों को संगीत और नृत्य के माध्यम से खेल खेल में शिक्षा देने को लेकर चर्चा में रहे हैं। ताज़ा वीडियो के बारे में कौशलेश बताते हैं कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह गीत देश भर में बच्चों बच्चों की ज़ुबांन पर है। स्कूल में भी कुछ बच्चे इस गीत को गुनगुना रहे थे। उनके मन में इसे नृत्य के माध्यम से और मोहक बनाने का विचार आया। इसी को लेकर उन्होंने आगामी तीस दिसंबर को विंटर वकेशन से पहले इसे परफार्म करने का मन बनाया। आगामी तीस दिसंबर को परफार्म करने से पूर्व उन्होंने इसकी रिहर्सल करानी शुरू की। तीस दिसंबर को इसे पूरा परफार्म किया जाता उससे पूर्व ही ठंडक के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर छुट्टियां हो गयीं। रिहर्सल का यह वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। दो दिन में ही यह वीडियो जिले भर के मोबाइल में पहुँच गया। रिहर्सल के दौरान बने इस 38 सेकंड के वीडियो ने लोगों का मन मोह लिया है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो नटराज नेटमार्ट सर्विसेज से जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल लखनऊ ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम 10वीं पास फ्रेशर व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 15,500 रूपए वेतन दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ इन्शुरन्स ,लाइफ इन्शुरन्स और प्रोविडेंट फण्ड की भी अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9838513459 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
तहसील ऊँचाहार रायबरेली स्थित एनटीपीसी इकाई में लखनऊ से आयी एनडीआरएफ टीम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रायबरेली ने सोमवार को भ्रमण कर सुरक्षा सम्बंधित मुद्दे पर बातचीत हुई एवं जानकारी प्राप्त की गई। 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से आयी एनडीआरएफ टीम ने एनटीपीसी की इकाई का दौरा किया तथा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यूनिट की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार की घटना से उत्पन्न आपातकालीन स्थिति में सभी सुरक्षा एवं बचाव टीमों का तत्काल रिस्पांस करना तथा सभी के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। इस दौरे में एनडीआरएफ टीम के टीम कमांडर निरीक्षक अजय सिंह के साथ पांच सदस्यीय टीम और आपदा विशेषज्ञ आशीष कुमार सिंह तथा यूनिट के प्रमुख अधिकारी मनदीप सिंह छाबड़ा (हेड ऑफ प्रोजेक्ट)एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
