रायबरेली निवासी मशहूर शायर मरहूम मुनउव्वर राना को व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवी संगठनों सहित पालिकाध्यक्ष ने श्रद्धाँजलि अर्पित की जनपद रायबरेली के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मरहूम मुनउव्वर राना साहब को श्रद्धाँजलि अमर शहीद पं0 चन्द्रशेखर आजाद पार्क में दी गयी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. यादव, स्वर्णकार नेता भौमेश स्वर्णकार, इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, शत्रोहन पटेल, सौरभ सिंह यादव, अनुज बरवारी उपस्थित रहे।
रायबरेली मामूली बात को लेकर एक दर्जन से ज्यादा दबंगो ने परिवार पर बोला जानलेवा हमला लाठी डंडों से पूरे परिवार को जमकर पीटा दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शुरू की जांच पड़ताल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव का है पूरा मामला।
रायबरेली | उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सितम रायबरेली में भी देखने को मिल रहा है इसी बीच समाजसेवी भी गरीबों को ठंड से बचाने के लिए बढ़-चढ़कर मदद में जुटे हुए हैं ताजा मामला जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित नायन गांव का है जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर आजाद सिंह ने भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों को अपने हाथों से कम्बल का वितरण किया और कहा की गरीबों के लिए मेरा जीवन समर्पित है हमेशा उनके साथ खड़ा मिलूंगा।
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे युवा खेल महोत्सव के चौथे दिन जिला स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रीता पासी, सदर कोतवाल राजेश सिंह जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और प्रांत के साथ एसएफएस संयोजक आनंद कुमार सिंह जी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। जिले भर से कुल 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। बालक व बालिका वर्ग मिलकर कुल 24 कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गीपालन के लिए जरुरी बातें बता रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
नियम क्या हैं, ये क्यों बनाए जाते हैं और इनसे क्या बदलता है... इन तीनों सवालों से अक्सर जनता परेशान रहती है, जनता की परेशानी उसे मिलने वाले नित नए सबक के बावजूद भी बनी रहती है। परेशान जनता यह मानना ही नहीं चाहती है नियम उसकी भलाई के लिए ही होते हैं।हमारे देश में नियमों की तब तक ही अहमियत होती है जब तक वे हमारी मौज मस्ती में बाधा नहीं बनते, एक बार अगर ये नियम हमारी मौज मस्ती में बाधा बनने लगते हैं तो हम बिना इनके बारे में सोचे और भविष्य की परवाह किए इनसे बचने की तरकीबें निकालने लगते हैं। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि सरकारों को इस पर पूर्णत प्रतिबंध लगा देना चाहिए, या फिर ऐसे ही थोड़े से पैसे के लालच में उन व्यापारियों को खुली छूट होनी चाहिए जो इसका व्यापार करने में लगे हैं।
रायबरेली में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर 17 जनवरी को होने वाले विशाल कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय व गुरु सिंह सभा द्वारा शहर में शोभायात्रा निकल गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरु नानक नगर से सिख समुदाय व गुरु सिंह सभा की अगुवाई में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से संजी व पालकी में भक्तों के दर्शनार्थ के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर ले जाया गया घोड़ा पालकी में अलग-अलग चार साहिब जाटों व गुरु गोविंद सिंह गुरु नानक देव के चित्रों को सजाया गया वहीं पंज प्यारों के आगे महिलाओं ने झाड़ू लगाकर रास्ते को पानी से पवित्र किया शोभायात्रा में सजाई गई पालकी जब शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी तो शहर वासियों ने नतमस्तक होकर गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया काल गतका ग्रुप के सिखों ने तलवारे चलकर करतब दिखाए एक तलवार योद्धा के रूप में व दूसरी भक्ति के रूप में दर्शीई गई
