रायबरेली, जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु वर्ष 2024-25 होने वाली चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को दोपहर 11ः30 बजे से 01ः30 बजे के मध्य जनपद के सभी 18 विकास खण्डों के पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के प्राचार्य चंदन बागीश ने जानकारी देते हुए सभी अभ्यर्थी से कहा है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट  www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड करके अपने आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हों।

रायबरेली, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालयो द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित है तथा नवीनीकरण न करने वाले छात्रो का चिन्हीकरण करते हुए आवेदन पत्र नवीनीकरण न करने का कारण विद्यालय द्वारा आनलाइन छात्र के सम्मुख अंकित किया जाना है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली से कहा है कि विद्यालयो द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रो को 19 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से आनलाइन सत्यापित/अग्रसारित करायें। उन्होंने कहा है कि विद्यालयो की लॉगिन पर अग्रसारण हेतु कोई भी आवेदन लम्बित न रहने पाये। इसके अतिरिक्त नवीनीकरण न करने वाले छात्रों का चिन्हीकरण करते हुए आवेदन पत्र नवीनीकरण न करने का कारण विद्यालय द्वारा अनिवार्य रूप से ऑनलाइन छात्र के सम्मुख अंकित करने की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली जाये। विद्यालयों द्वारा पूर्वदशम छात्रवृत्ति का डाटा अग्रसारित करने के उपरान्त छात्रवृत्ति की पत्रावली 24 जनवरी 2024 तक प्रत्येक दशा में इस कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु विद्यालयो के प्रधानाचार्यो को निर्देशित करें।

रायबरेली, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने जनपद के समस्त किसानों से कहा है कि किसान सम्मान योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2023-24 हेतु राज्य स्तर जनपद स्तर तथा विकास खण्ड स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने हेतु कृषको का पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक किसान अपने विकासखण्ड के राजकीय बीज भण्डार से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण विवरण भरकर रुपये 10 मात्र राजकीय शुल्क के साथ अपने विकास खण्ड के राजकीय बीज भंडार पर 31 जनवरी 2024 तक जमा करना सुनिश्चित करें। जमा किये गये शुल्क की रसीद राजकीय बीज भण्डार प्रभारी द्वारा अनिवार्य रूप से दी जायेगी।

रायबरेली, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में शोभा यात्रा के सम्बन्ध में जनपद के व्यापारियों के साथ विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों द्वारा 22 जनवरी को राजकीय इण्टर कालेज रायबरेली से शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, जो कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज से हाथ होते हुए चंदापुर कोठी में समाप्त होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई एवं यातायात पर विशेष ध्यान देते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारी व व्यापारी लोग उपस्थित रहें।

रायबरेली, जिलाधिकारी कार्यालय में कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से सरकारी पुस्तकालय हेतु पुस्तकें प्रदान की गई। संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया की विगत दिवस में  डीआईओएस ओमकार राणा के आवाहन पर समस्त कोचिंगों के सहयोग से जिसमें से मुख्य रूप से जय गणेश आईएएस के निदेशक एस के त्रिवेदी द्वारा स्वलिखित कंपटीशन की पुस्तकें एवं मास्टरमाइंड इंस्टिट्यूट के निदेशक  राहुल सिंह  द्वारा एन सी ई आर टी की पुस्तकें, मोशन कोटा के निदेशक आलोक सिंह के द्वारा जेई मेन्स व नीट  इत्यादि की लगभग 20000 मूल्य की पुस्तकें पुस्तकालय के बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस अवसर पर डीएम रायबरेली हर्षिता माथुर ने समस्त कोचिंग संचालकों  को धन्यवाद ज्ञापित  किया। इस अवसर पर कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक आलोक सिंह, दीपेंद्र सिंह,शक्तिधर बाजपेई, सचिव विमलेश सोनकर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी उमेश श्रीवास्तव संगठन मंत्री हरीश वर्मा समेत विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। वित्त विहीन विद्यालय संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष एल पी यादव व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

रायबरेली, राणा बेनी माधव बख्श सिंह निर्माणाधीन सभागार का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि काम में तेजी लाई जाए और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मानक के अनुसार ही कार्य कराया जाए। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर राणा बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष राकेश भदौरिया, शशांक सिंह राठौर के साथ निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

महाराजगंज में एंटी रोमियो स्क्वायड वह महिला थाने की संयुक्त टीम ने महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया है। क्षेत्र में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध नियंत्रण को लेकर चलाई जा रही मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद के समस्त स्थान में यह अभियान चलाया जा रहा है।

Transcript Unavailable.