रायबरेली। उत्कृष्ट कार्य हेतु गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी एवं रिफार्म क्लब रायबरेली में चल रहे चिकित्सा केंद्र के एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ0 भगवानदीन यादव कोे मिला सम्मान। डा0 यादव ने अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को भारतीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति द्वारा रोगों के निदान साथ साथ जन जागरण अभियान चलाया जिससे काफी लोग लाभान्वित हुए। उनके इस कार्य को देखते हुए भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर श्री त्रयंबकेश्वर बालाजी धाम सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके किए गए कार्यों को काफी लोगों ने सराहा डॉ0 यादव रिफॉर्म क्लब में लगभग 12 वर्षों से भारतीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं जो बिना औषधि की विधा है जिससे विभिन्न रोग आसानी से ठीक होते हैं। इस पद्धति के द्वारा गठिया, सर्वाइकल, बी पी, मधुमेह, अस्थमा, घुटनों का दर्द, आंख, कान, नाक, गला एवं पेट संबंधित अन्य बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस चिकित्सा पद्धति का लाभ लेने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं और लाभान्वित होते हैं। रिफॉर्म क्लब में एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक चल रहा है जिसमें लोग इलाज के साथ-साथ निरोग रहने के गुण भी सीख रहे हैं। डॉक्टर यादव ने बताया कि एक्यूप्रेशर पद्धति भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसका प्रचार प्रसार केंद्र रिफॉर्म क्लब रायबरेली है और इसका मुख्यालय एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण संस्थान प्रयाग में स्थित है।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

रायबरेली दुकानदारों से की बात, CCTV कैमरा लगवाने की अपील की कुछ भी संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करने की दी सलाह*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पटरी दुकानदारों से की बातें : किसी प्रकार की कोई असुविधा होने पर सीधे संपर्क करने की दी सलाह किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना स्थानीय थाने में या 112 नंबर पर जरूर दें : पुलिस अधीक्षक कैमरे लगाने की दी सलाह जिससे संदिग्ध की हो सके पहचान अभिषेक अग्रवाल

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर ऊंचाहार स्थित जिले के प्रतिष्ठित बटोही रेस्टोरेंट के लाइसेंस को निलंबित करने के बाद अब निस्तार निरस्तीकरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है दोसा के साथ परोसी गई, नारियल चटनी में मृत चूहा मिलने के बाद विभाग गंभीर हुआ है खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मानकों की जांच की तो आधे मानक भी नहीं मिले संचालक को नोटिस देकर साथ दिन में जवाब मांगा गया है बीती 19 जनवरी की रात प्रयागराज जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को ऊंचाहार स्थित बटोही रेस्टोरेंट में खाने के लिए दोष दिया गया,डोसा के साथ नारियल की चटनी और सांभर परोसा गया, चटनी में मृत चूहा मिलने के बाद अपरा तफरी मच गई एफएसडीए की टीम ने रात में ही पहुंचकर चटनी का नमूना भरकर रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया था 20 जनवरी को लाइसेंस निलंबित करके टीम को मनको की जांच के लिए भेजा गया टीम की जांच में रेस्टोरेंट में 50% मानक भी पूरे नहीं मिले इसके बाद लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना प्रभारी के अभद्र व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा किया थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने और हटाने की मांग की गई सीओ को ज्ञापन सोपा कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई , दरअसल आपको बता दें कि पड़ीरा गांव के रहने वाले अधिवक्ता रमेश का आरोप है कि गांव की एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर खड़े बाबुल के पेड़ को काट लिया था मंगलवार को थाना शिवगढ़ में शिकायत करने पहुंचे थे आप है कि वहां थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने भाग जाने व मारने पीटने की बात करते हुए गाली गलौज की गुरूवार को मामले की जानकारी अधिवक्ता संघ को मिली तो वकील आग बबूला हो गए, अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी की अधिवक्ता गणों ने सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर चार प्रधानाध्यापक और साथ सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है प्रेरणा पोर्टल पर 16 से 23 जनवरी तक हुए निरीक्षण की समीक्षा के बाद या कार्रवाई बीएसए ने की है गैर हाजिर मिलने पर दो शिक्षामित्र और चार अनुदेशकों का भी मानदेय रोका गया है बीएसए ने सभी लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापकों में बहरवा की गीता सिंह स्लेथु की ज्योति लुधावा मऊ की सविता कुमारी और सवैया राजे की प्रतिभा सिंह अनुपस्थित मिली, सहायक अध्यापकों में खुरमपुर के ज्ञानेंद्र सिंह लोध्वा मऊ के शमीम जहां बैहरवा की रूपाली सिंह मेलखा साहब की सीमा आर्य सवैया राजे के जैद हरीश मेलखा साहब की मंजू श्रीवास्तव और लोध्वा मऊ की आकांक्षा गुप्ता गैर हाजिर मिली, इन सभी का अनुपस्थित दिवस एक दिन का वेतन रोका गया है, बीएसए के मुताबिक शिक्षा मित्रों में छतिया की महजबीन सलिथु के चंद्रावल सिंह अनुदेशकों में मिल्खा साहब की किरण सिंह नीरज निर्मल व अनीता यादव खुर्रामपुर के राजीव कुमार अनुपस्थित मिले जिनका एक दिन का मानदेय रोका गया है