Transcript Unavailable.

रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने अमावां ब्लाक के रूपामऊ के श्री संजय स्मारक विद्या मंदिर स्कूल में पहुंची और गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती माँ की तस्वीर पर माल्यर्पण करने के बाद बच्चों के द्वारा पेश कार्यक्रम का आनंद लिया। बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां पेश करके सबका मन मोह लिया। इस मौके पर पूनम सिंह का स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि हम सभी 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया रहे है। यह हम सबके लिए एक हर्ष का विषय है कि आज हम एक गणतंत्र देश के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज इसी ऐतिहासिक और शुभ दिन की सालगिरह है। इस शुभ घड़ी पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देती हूं। देश के प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव गाथा पर गर्व होना चाहिए। आज उपलब्धियों का दिन है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। आज हमें हर उस स्वतंत्रता सेनानी को याद करना चाहिये जिनके कारण हम एक गणतंत्र देश में आजादी से रहे हैं।

रायबरेली 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत सभी ने तिरंगे के सम्मान में खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाया। कार्यक्रम में आईटीआई सुरक्षा बलों, एसकेएमएसएस, 66 एनसीसी बीएन यूपी राष्ट्रीय क्रेडिट कोर के कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जय चक्रवर्ती एवं अन्य कलाकार द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर आईटीआई के जनसंपर्क अधिकारी शिवकुमार सिंह भी उपस्थित थे।

रायबरेली 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्रम और माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसके लिए हमारे महापुरुषों और शहीदों ने अनेको बलिदान दिये। मुंशीगंज स्थित मिनी जलियांवाला बाग स्मारक को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन शहीदों के बलिदानों की ही देंन है कि आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अपना स्वंय का संविधान है। आज ही के दिन संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लागू किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में हम लोग गणतंत्र दिवस को मानते हैं। संविधान के मूल उद्देश्य और भावना को बचा कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना में देश के लोग हैं। हमें अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन इन्हीं लोगों को केंद्र में रखकर करना है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय गरम मसालो के औषधीय पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना भी हम लोगो की नैतिक जिम्मेदारी है। यह हम लोगो का मूल कर्तव्य है। संविधान के अनुच्छेद 51(ए)में इसका उल्लेख भी किया गया है।

रायबरेली, सेशन हाउस व जनपद न्यायालय रायबरेली में राष्ट्रीय ध्वज माननीय जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना के द्वारा फहराया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना द्वारा कहा गया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हम सभी इकट्ठे हुए है। इस दिन हम उन सभी वीरों का सम्मान करते है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया। यह दिन राष्ट्रीय पर्व का दिन है। इस अवसर पर मा0 अपर जनपद न्यायाधीश सतीश कुमार त्रिपाठी, त्रिपुरारी मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार,समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण एवं पराविधिक स्वयं सेवक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्थायी लोक अदालत के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रायबरेली। रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की घटना ।सियाराम पुत्र व्यापारी लोध के घर में निकला अजगर। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ।वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा

बछरावां में गणतंत्र दिवस के 75 वे उत्सव पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा बछरावां दयानंद डिग्री कॉलेज में स्थापित क्षेत्र के गांधी कहे जाने वाले मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरुजी की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के इस मौके पर संरक्षक मंडल के अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला एवं विधिक सलाहकार राजू यादव एडवोकेट गुरुजी के प्रति सच्ची श्रद्धा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रायबरेली:-मुंबई की शबनम शेख पैदल यात्रा कर अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए निकली है। आज 37वें दिन शबनम शेख रायबरेली पहुंची, जहां उनका लोगों ने स्वागत किया। शबनम शेख रायबरेली के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर चंदापुर कोठी का भी दर्शन व पूजन किया। शबनम शेख ने बताया,कि उनके अब्बू-अम्मी हमेशा कहते हैं कि प्रभुराम केवल इमामे हिंद ही नहीं है बल्कि पूरे विश्व के प्रभूराम है। इसलिए प्रभुराम के प्रति उनकी अपार आस्था है, उन्होंने बताया कि हम बचपन से ही हमने नमाज से पहले भजन सुनी है,भगवान,ईश्वर, अल्लाह किसी एक के नहीं बल्कि सारी कायनात के है बस अपनी-अपनी सच और नजरिया है। हमें प्रभुराम,शिव, कृष्ण, हजरत रसूल अल्लाह सभी में आस्था है,जिसके चलते हमने अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन की ठान लिया और मुंबई से पैदल ही निकल लिया। रास्ते भर में सभी लोगों का मुझे अपार सहयोग व प्यार मिल रहा है।

रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने अमावां ब्लाक के रूपामऊ के श्री संजय स्मारक विद्या मंदिर स्कूल में पहुंची और गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती माँ की तस्वीर पर माल्यर्पण करने के बाद बच्चों के द्वारा पेश कार्यक्रम का आनंद लिया। बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां पेश करके सबका मन मोह लिया। इस मौके पर पूनम सिंह का स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि हम सभी 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया रहे है। यह हम सबके लिए एक हर्ष का विषय है कि आज हम एक गणतंत्र देश के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज इसी ऐतिहासिक और शुभ दिन की सालगिरह है। इस शुभ घड़ी पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देती हूं। देश के प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव गाथा पर गर्व होना चाहिए। आज उपलब्धियों का दिन है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। आज हमें हर उस स्वतंत्रता सेनानी को याद करना चाहिये जिनके कारण हम एक गणतंत्र देश में आजादी से रहे हैं।

लखनऊ में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रेफरी और जज की परीक्षा कराई गई इसमें प्रदेश भर के लगभग 150 से अधिक प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया रायबरेली जनपद से भाग लेने वाले कराटे एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार पटेल ने नैशनल कोच के लिए सफलता प्राप्त कर ली कराटे एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने राहुल को यह प्रमाण पत्र दिया रायबरेली कराटे एसोसिएशन ने यह बताया कि अब वह दिन दूर नहीं जब जिले के कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करेंगे इस उपलब्धि पर विवेक वर्मा शिवानी साहू रितिका गुप्ता आदि कई लोगों ने खुशी जाहिर की है