हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाल विद्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट कक्षा में जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा द्वारा परीक्षार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य देखे गए तथा संबंधित प्रश्नों को पूछा गया विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बताया कि जीव विज्ञान में पंजीकृत सभी 186 छात्र छात्राओं ने प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा दी है

महाराजगंज में बीते दिनों अधिवक्ता एवं शिवगढ़ थाना अध्यक्ष के बीच हुई कहां सुनी व वाद विवाद को लेकर अधिवक्ता संघ के द्वारा दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की जा रही थी। किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने की दशा पर सोमवार को अधिवक्ता संघ के द्वारा क्रमिक अनशन शुरू किया गया जिसकी जानकारी अधिकारियों को होते ही हाथ पैर फूल गए। और मौके पर पहुंचे एसडीएम व सी ओ के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं के द्वारा क्रमिक अनशन समाप्त किया गया।

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पी0डी0ए0 पिछड़़ा, दलित, अल्पसंख्यक पखवाड़ा के आयोजन के क्रम में जनपद-रायबरेली के विधान सभा क्षेत्र बछरावां के सेक्टर महराजगंज एवं बावनबुजुर्ग बल्ला में सम्पन्न हुयी जनपंचायतों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव नें कहा कि पी0डी0ए0 ही एक जुटता के साथ सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लायेगा। लोकतंत्र एवं संविधान को मज़बूती से लागू कराना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के ऊपर किये जा रहे पक्षपात शोषण, उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध पी0डी0ए0 की जनपंचायतों के द्वारा समाजवादी पार्टी आवाज उठाती रहेगी एवं पी0डी0ए0 के लोगों को न्याय दिलानें हेतु कृत संकल्पित है।

कल दिनांक 30 जनवरी को सुबह महाराजगंज रोड हरदोई चौराहा पर पहुंचकर निशुल्क कैंप का लाभ लेने के लिए लाल कार्ड या सफेद कार्ड आयुष्मान कार्ड जिनके पास है उनके लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी गाड़ी से लाने ले जाने की पूरी व्यवस्था रहेगी जिनके पास राशन कार्ड या सफेद लाल कार्ड आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें ऑपरेशन के लिए 3500 देना पड़ेगा यह कार्यक्रम जनहित के लिए है आप सभी भाई लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हो लाभ उठाएं।

*हर किसी को खानी है फाइलेरिया से बचाव की दवा* - जिले के चार विकास खंडों में चलाया जाएगा अभियान - एमडीए अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आई तेजी फोटो - *पीलीभीत*। आगामी 10 फरवरी से जिले के चार विकास खंडों में शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन अभियान (एमडीए) कि सफलता को लेकर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर प्रशिक्षण का दौर तेज हो चला है। इसी क्रम में माधौटांडा, कुरैया, पूरनपुर यूनिट पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि जिले के चार विकास खंडों पूरनपुर, न्यूरिया, बरखेड़ा और बिलसंडा में पिछले दिनों कराए गए नाइट ब्लड सर्वे के दौरान एक प्रतिशत या इससे अधिक केस मिले हैं, इसलिए इन ब्लॉकों में यह अभियान चलाया जाएगा। जबकि शेष ब्लॉकों में नाइट ब्लड सर्वे के दौरान एक प्रतिशत से भी कम केस मिले हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में यह अभियान नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन ब्लॉकों में यह अभियान चलाया जा रहा है, उनकी आबादी को देखते हुए पूरनपुर ब्लॉक को तीन यूनिट में बांटा गया है, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। फाइलेरिया निरीक्षक कृष्ण प्रताप दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत साल में एक बार फाइलेरिया रोगियों सहित सभी लोगों को फाइलेरिया जैसी दिव्यांग बनाने वाली बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवा के रूप में अल्बेंडाजोल और डाईइथाईल कार्बामजीन (डीईसी) दवा खिलाई जाती है। फाइलेरिया निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी लोगों को अपने सामने ही फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने के बाद चाक या गेरू कि मदद से घर कि दीवारों पर परिवार के सदस्यों एवं दवा खाने वालों की संख्या भी दर्ज करेगीं। उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरियारोधी दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही करवाएंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को छोड़कर सभी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खानी है। फाइलेरिया निरीक्षक दीपेश चौधरी ने बताया कि दवा खाने के बाद किसी-किसी को जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी आना, सिर दर्द, खुजली की शिकायत हो सकती है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से हो सकता है, जो दवा खाने के बाद मरते हैं। ऐसी प्रतिक्रिया कुछ देर में स्वतः ठीक हो जाती है। ऐसे में यदि कोई गंभीर स्थिति होती है तो उससे निपटने के लिए सभी ब्लॉकों पर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। इनसेट --- *क्या कहते हैं सीएमओ ---* फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो ठीक नहीं होती है। इससे बचने का एकमात्र उपाय फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन है। एमडीए अभियान के तहत लगातार पांच साल तक साल में एक बार फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। *- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ*

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जनपद में आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस रायबरेली, 29 जनवरी 2024 राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत आज से राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जायेगा । इसी के साथ ही आज (30 जनवरी) से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं । कुष्ठ रोग न तो आनुवंशिक है और न ही पिछले जन्म के पापों का फल बल्कि यह माइकोबैक्टीरियम लैप्रे बैक्टीरिया के द्वारा होता है । राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस तथा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगे । मंगलवार को जनपद पर रैली निकाली जाएगी । इसके जागरूकता के संदेशों का प्रचार प्रसार समुदाय में किया जाएगा । वर्तमान में जनपद में कुष्ठ के 198 रोगी हैं । जिनका इलाज चल रहा है । इसका पूरी तरह से इलाज संभव है । सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) के माध्यम से कुष्ठ रोगियों का इलाज निःशुल्क किया जाता है । कुष्ठ रोग के लक्षण हैं - जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि -हाथ या पैरों में सुन्नपन होना या किसी प्रकार की विकलांगता होना । - त्वचा पर हल्के रंग के या तांबई रंग के दाग धब्बे होना जिनमें सुन्नपन हो, नसों में दर्द, हाथ या पैरों में झनझनाहट का अनुभव, हाथ पैरों या पलकों में कमजोरी । - त्वचा/चेहरे पर गांठ । उपरोक्त लक्षण दिखने पर नजरअंदाज न करें तुरंत ही आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच और इलाज कराएं । ओझा, बाबा या झाड़ फूँक के चक्कर में न पड़ें ।

रायबरेली जिले में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया ने सपा से जूही सिंह को उत्तर प्रदेश महिला महासभा का महासचिव बनाया गया है। जिसको लेकर रायबरेली शहर स्थित सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुपरमार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अगुवाई में समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की महिला सभा की महासचिव के पद पर प्रियंका सिंह उर्फ जूही सिंह को निर्वाचित किए जाने को लेकर सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने जूही सिंह को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर कर बधाई दी गई नवनिर्वाचित महिला महासभा की उत्तर प्रदेश महासचिव जूही सिंह ने कहा कि वह हमेशा महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती चली आ रही हैं।इसी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को लेकर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इस पद पर नामित किया गया है।पद की गरिमा बनाए रखने के लिए वह महिलाओं के हक के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।जूही सिंह मूलतः शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ही रहने वाली हैं जिनको आज उत्तर प्रदेश का सपा में महिलासभा के महासचिव पद पर नामित किया गया है।

रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के बेसन खेड़ा गांव के रहने वाले धीरेन्द्र की करीब एक लाख रुपये की कीमत की भैंस को चोरों ने पार कर दिया,पीड़ित ने थाने में तहरीर दी ,लेकिन थानेदार ने मुदकमा नही दर्ज किया।वही पीड़ित ने बताया की थाने में तहरीर दी लेकिन बड़े साहब ने कहा कि नए एसपी आये है,अभी चोरी की एफआईआर दर्ज नही करेंगे।नही तो साहब कहेंगे कि इलाके में चोरी होती है।वही पीड़ित पिछले एक हफ्ते से थाने के चक्कर लगा रहा है।लेकिन पीड़ित की सुनवाई नही हो सकी,और न ही पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया है

रायबरेली जिले के हरचन्द पुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में दक्षिणी माइनर कटने से पीडब्ल्यूडी की रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गई।जिसके कारण सैकड़ो के तादाद में गुजरने वाले राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।और उसी रोड से आने-जाने वाले लोग गिर कर घायल भी हो रहे है ,स्थानीय लोगों ने बताया की नहर विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई,लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहा है। वही ग्रामीणों ने बताया की जलभराव होने से राहगीर और स्कूल के छात्र छात्राओं को आने जाने में पूरी तरह से परेशान होना पड़ रहा है।