बछरावां पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तस्करी के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत आज दिनांक 30 जनवरी को थाना बछरावां पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त जगदीश उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद लतीफ निवासी तिलिया कोट थाना कोतवाली नगर रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजे के साथ थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

शेखपुरा समोधा गांव में मध्य प्रदेश से पैदल यात्रा चल निकल अयोध्या जाते हुए दो नवयुवक राम भक्तों का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने फूल माला से पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात पूर्व भी ऐसा समय-समय पर देखा गया है, जब हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर सैकड़ो राम भक्त समय-समय पर अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा ग्राम शेखपुर समोधा के निकट देखने को मिला जब मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित रामराजा सरकार ओरछा से 500 किलोमीटर की दूरी तय कर दोनों नवयुवक रामभक्त अयोध्या के लिए निकले, जिन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्य सेवक महेंद्र अवस्थी की अगुवाई में दोनों नवयुवकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों नवयुवक राम भक्त अजय व रमेश निवाड़ी जिले की ओरछा के निवासी हैं, जो कि 14 जनवरी मकर संक्रांति के उपरांत ओरछा से निकले थे 2 फरवरी तक उनका अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य है।