रायबरेली राही ब्लाक की मछेछर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी कई वर्षो से लगातार बीडीओ की गाड़ी चला रहा है । राही ब्लाक के एडीओ पंचायत कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर बने सफाई कर्मचारी का तबादला तो कर दिया गया है लेकिन ड्राइवर बने सफाई कर्मचारी पर मेहरबानी दिखाया जाना समझ से परे है । सूत्र बताते हैं कि यह सफाई कर्मचारी विभागीय अधिकारियों के ही रहमों करम पर इतने दिनों से जमा हुआ है । उल्लेखनीय यह है कि जब ये सफाई कर्मचारी अपने तैनाती वाले गांव जाता ही नहीं है तो सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का सपना कैसे साकार होगा यह गंभीर सोंचनीय विषय है वही डीपीआरओ नवीन कुमार सिंह का कहना है कि अगर ऐसा किया जा रहा है तो गलत है जांच कर के कार्रवाई की जाएगी
आधुनिकता का नया नया लबादा ओढ़ रहे अयोध्या-फैजाबाद में पुराना कुछ नहीं बचा है, जो बचा है वह इतना टेढ़ा मेढ़ा है कि उसके बारे में न कुछ कहा जाए और न कुछ पूजा जाए तो बढ़िया है, लेकिन हम बता देते हैं ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो, जाना था जापान- पहुंच गये चीन वाली कहावत तो सुनी ही होगी, यही हाल यहां का है, तो जाने से पहले तय कर लें कि आपको कहां जाना है, अयोध्या या फिर अयोध्या धाम, क्योंकि आप बार बार तो यहां आएंगे नहीं, तो फिर शान-ए-अवध को पूरी तरह से देख और जान कर जाइये। ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को सुने...
रायबरेली | जनपद के जिला पंचायत सभागार में हर वर्ष की भांति इस बार भी पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पाली में विकास खंड महाराजगंज, शिवगढ़ और द्वितीय पाली में विकास खंड ऊंचाहार, रोहनियां के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं सभी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सदस्यों को आमंत्रित किया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सम्मेलन में आये हुए सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में उन अति आवश्यक कार्यों का विवरण मांगा गया जिन कामों को एम.एल.सी निधि से,जिला पंचायत से अथवा राज्य सरकार से करा कर रायबरेली जनपद के समग्र विकास में अपना योगदान दिया जा सके। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों रायबरेली के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि जनपद वासियों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पंचायत सम्मेलन का क्रम आगे भी अन्य विकास खंडों के सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सुलभ तिथियों में आयोजित किया जाएगा।
रायबरेली| जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ जिला कारागार का संयुक्त मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार की बैरकों का भ्रमण किया तथा बंदियों से भी वार्तालाप किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार की अनुशासन व्यवस्था, देखकर पर्याप्त संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा, जेलर हिमान्शु रौतेला, उपजेलर, अनिल कुमार विश्वकर्मा, धर्मपाल सिंह, ज्ञानलता पाल, कंचनलता मिश्रा, इन्द्रमणि शुक्ल, कारागार चिकित्साधिकारी, डा0 सुनील अग्रवाल एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान से विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन विकास खण्ड राही के प्रांगण में किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में कई निजी कम्पनियों मदरसन सूमी प्रा०लि०, लेन्सकार्ट, याजाकी इण्डिया, माइक्रोमैक्स, डॉन बास्को, सफायर हेल्थ साल्यूशन, वेलस्पन इण्डिया, पेटीएम, एससीएम गारमेन्ट, शिवशक्ति एग्रीटेक, पुखराज हेल्थकेयर, बजाज एलियांस, जिओ फाईबर एवं एजुकेट गर्लस द्वारा बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार कर रोजगार प्रदान किया गया। मेले में कुल 476 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 189 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव द्वारा मेले में चयनित कुछ लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस मेले में खण्ड विकास अधिकारी गौरी राठौर जिला समन्वयक नेहा, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव, जिला कौशल प्रबन्धक राजीव कुमार सिंह, जिला कौशल प्रबन्धक धर्मेन्द्र मिश्रा, जिला कार्यकम प्रबन्धक दिनेश पाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से ;रात का पारा चढ़ने लगा है। हालांकि कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 के पार हो गया है। वहीं दिन का तापमान भी 26 तक पहुंचने लगा है। हालांकि पिछले दो दिन से सर्दी फिर से दोगुनी हो गई है और दिन भर कोहरा छाया रहता है। मौसम विशेषज्ञ अगले दो दिन बारिश की संभावना जता रहे हैं।वही भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है ।वही रायबरेली के ऊंचाहार बस स्टॉप के पास अलाव की व्यवस्था न होने से लोग सड़कों के किनारे लगे कचरे को ही जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे।किसी ने इस वीडियो को बनाकर वायरल कर दिया,वीडियो वायरल होने से प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है ।वही जब इस मामले पर नगर के ईओ जे बात की गई,तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी हुई है।जल्द ही अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी ।
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राजकीय जिला पुस्तकालय में चल रहे सौन्दरिकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की कार्य में प्रगति लाकर जल्द से जल्द पुस्तकालय को सुचारू रूप से चलाया जाए। जिससे कि विद्यार्थी और आमजन लोग समय से आकर अपना अध्यापन कार्य कर सके इस अवसर पर ग्रामीण अभियंता विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य की जिलाधिकारी ने गुणवत्ता भी परखी और कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में प्रकाश और पीने के पानी की व्यवस्था हर समय उपलब्ध कराई जाए जिससे कि अध्यनरत लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर ग्रामीण अभियंता विभाग के कर्मचारी गण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रायबरेली कांग्रेस की चार दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आज रायबरेली कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पर समाप्त हुई।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी जमा हुये और उन्होंने कार्यालय पहुचकर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव किशोए लाल शर्मा भी मौजूद रहे बताते चले कि राहुल गांधी इस समय देश के मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकलकर लोगो को।जागरूक कर रहे है।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में कांग्रेसी यात्रा निकाल कर अपने नेता का अनुसरण कर रहे है।इसी कड़ी में रायबरेली में भी चार दिवसीय यात्रा निकाली गई जिसका समापन आज कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पर किया गया।यात्रा बस स्टेशन कैपरगंज घंटाघर चंदापुर अम्बेडकर चौक कैनाल रोड बस स्टेशन होते हुए केंद्रीय कार्यालय तिलक भवन पहुची कांग्रेसी नेता ने बताया कि हम किसी के विरोध में यात्रा नही निकाल रहे बल्कि लोगो को जागरूक कर रहे है।
रायबरेली बछरावां मौरावा मार्ग पर एक और सड़क हादसा मदाखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित डंपर खाई में पलटा बस्ती से कानपुर जा रहा था डंपर फिर हाल चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बछरावां थाना क्षेत्र के मदा खेड़ा गांव की घटना
रायबरेली कानपुर नेशनल हाईवे पर उसे समय अफरा तफरी के माहौल हो गया जब एक कार सवार कानपुर से रायबरेली एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। अटौरा चौकी के पास उनकी गाड़ी में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप में टक्कर मार दी जिसकी वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार सन्तोष की गाड़ी आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
