महाराजगंज कस्बा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदना सभा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने दशम एवं द्वादश के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी से संबंधित कुछ टिप्स देते हुए उत्साहित किया है। साथ ही साथ किसी भी प्रकार से भयभीत न होने की सलाह देते हुये, कठिन परिश्रम ही सफल जीवन का आधार बताया है। बोर्ड परीक्षा के संबंध में लेखन व विषयगत आवश्यकता अनुसार चित्रण के साथ आवश्यक नामांकन करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सलाह दी। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अच्छे लेखन का पर्याप्त प्रभाव होता है। विषयगत अच्छे प्रस्तुतीकरण के साथ सुलेख का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता। भैया बहनों के अच्छे प्रदर्शन करने की सलाह दी तथा शुभकामनाएं दी।

रायबरेली।  शीश के दानी श्री खाटू श्याम बाबा का मासिक विशाल भंडारा बछरावां में संपन्न हुआ आपको बता दें कि प्रत्येक माह होने वाले लखनऊ प्रयागराज हाईवे निकट ग्रामीण बैंक श्याम प्रेमियों द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का मासिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया स भंडारे के संरक्षण मंडल से श्याम प्रेमी लखन मिश्र ने बताया कि शीश के दानी का भंडारा प्रति माह श्याम प्रेमियों के सहयोग से संपन्न होता हैस भंडारे के पूर्व श्री श्याम बाबा की आरती पूजन होता है, तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाता हैस भंडारा दोपहर से बाबा की इच्छा तक चलता रहता है

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के रामगंगा महाविद्यालय कोरवा बिटूली में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस दौरान स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए। प्रबंधक आकाश कुमार बाजपेई ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षा को बेहतर बनाने की है। वर्तमान में आन लाइन कक्षाओं का प्रचलन काफी बढ़ गया है। मोबाइल के माध्यम से शिक्षा हासिल करने में और होगी। डा. अजय बाजपेई ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही पहली प्राथमिकता होती है। आज के दौर में स्मार्ट फोन से पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। यह एक अच्छी पहली है। इसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। इस मौके पर राजेश कुमार, अरुण कुमार, धुन्नर तिवारी आदि मौजूद रहे।

महाराजगंज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों का होटल पर जमकर इस्तेमाल हो रहा है। दिन प्रतिदिन गैस सिलेंडर के रेट बढ़ते जा रहे हैं, जिससे जनता जहां हैरान और परेशान होती है। वहीं महंगाई के नाम पर भी सरकार को जमकर बदनाम किया जाता है। लेकिन अगर बात करें घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की तो घरों से कहीं अधिक होटल में इस्तेमाल किया जा रहा है। ताजा मामला पहरेमऊ चौराहे पर स्थित एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का धडल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि निर्देशों के अनुसार होटल में कमर्शियल सिलेंडर उपयोग किया जाना चाहिए परंतु लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते यह होटल संचालक सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा 2023 के तहत M.Ed का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है संबंधित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं प्रवक्ता प्रोफेसर दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि M.Ed प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 23 में तक चलेंगे जबकि तिथि सेमिस्टर की परीक्षाएं 10 से 22 तक होगी

रायबरेली। भारत का संविधान ही पवित्र राष्ट्र ग्रंथ,  उसमे प्रदत कर्तव्य ,अधिकारों से देश के नागरिकों को जागृत कर ने ,मताधिकार, उच्च व प्रतियोगी शिक्षा के महत्व, व समाज में  फैली कुरीतियों को दूर करने, युवा पीढ़ी को यह समझाने के लिए की माता-पिता ही  सबसे बड़े देवता ,जाति ,धर्म से ऊंचे उठकर एवं महिलाओं को आदर भाव से देखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम सोहावल मै नव चेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश द्वारा नव चेतना जागरण एवं सम्मान समारोह सुरेंद्र मौर्य पूर्व प्रधान  बहाई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सजिसमें समाजसेवी पूर्व प्रधान वह पूर्व सदस्य जिला पंचायत समाजसेवी रघुराज यादव का सम्मान अंग वस्त्र ,माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर किया गयास कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी जेपी यादव ,सुनील कुमार यादव ,युवा नेता योगेश यादव कोमल फुटवियर ,पूर्व सदस्य जिला पंचायत अमरेंद्र यादव , रणजीत यादव एडवोकेट ,पूर्व प्रधान राम यश राजेश यादव उर्फ राजेश्वर एडवोकेट, उद्यमी विनोद यादव,शारदा एडवोकेट पूरे महुआरी ,प्रधानाचार्य अंजू, सिद्धनाथ  एडवोकेट ,घनश्याम महेंद्र आदि लोगों ने रघुराज यादव को सच्चा समाज हितैषी ,दलित   पीड़ितों  की मदद करने वाला बतायास कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत का संविधान पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात नव चेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश के सात उद्देश्यों पर चर्चा हुई

महाराजगंज रोड स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने बैठक की इसमें गांव चलो अभियान को लेकर चर्चा की गई मुख्य अतिथि पीयूष मिश्रा और लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम को हम सबको मिलकर सफल बनाना है इसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गांव में रहकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताना होगा सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी

अपना दल एस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन गरीब असहाय एवं दबे कुचले लोगों के प्रति लगातार मदद की ओर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ कड़ाके की ठंड से लोग कांपते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, वही अपना दल एस के कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर उन्हें ठंड से बचाव हेतु राहत सामग्री वितरण करने का कार्य किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज अपना दल एस जिला अध्यक्ष कुमार सत्येंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान, जिला महासचिव सिराज अहमद, जिला सचिव इंद्रेश विक्रम सिंह, सहकारिता मंच के अध्यक्ष रामकिशन पटेल सहित समस्त पदाधिकारी ने रायबरेली सदर विधानसभा में नगर पालिका क्षेत्र के तिलियाकोट में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अपनी आवेदन तिथि बढ़ा दी है अभ्यर्थी अब 10 फरवरी तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं यह तिथि पहले 21 जनवरी तक की तैसी लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्य 202324 के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 2 जनवरी को 39 विषयों की 898 नियमित और 58 पार्ट टाइम सीटों के लिए विज्ञापन जारी किया था इसमें सबसे अधिक 93 सिम हिंदी विभाग में है भौतिक विज्ञान में 78 शिक्षा छात्र में 64 वाणिज्य विभाग में 53 राजनीतिक विज्ञान में 52 विधि में 52 सिम हैं

रायबरेली जनपद में कुष्ठ रोग दिवस पर कम डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कुष्ठ रोगियों की मदद करने की और उनके साथ मिलजुल कर सहयोग करने की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं है समय से इलाज करा कर इस बीमारी से हम बच सकते हैं जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉक्टर शरद कुशवाहा ने कुछ आश्रम में फल वितरित किए उन्होंने बताया कि जिले में 198 कुष्ठ रोग की है कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए 13 फरवरी तक सभी सीएससी के माध्यम से स्पष्ट जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रधान आशा हुआ एएनएम कुष्ठ रोग के बारे में लोग गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे