महाराजगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष के मनोनयन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं के ही अंदर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। महाराजगंज क्षेत्र में आज दिनांक 6 फरवरी को भाजपा के ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष के मनोनयन पर बगावत देखी जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी मंडल महाराजगंज के सभी पदाधिकारी ने मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा आरोप लगाया गया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाले ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष के रूप में हम सभी लोग स्वीकार नहीं करेंगे, पार्टी के उच्च संगठन को हम सभी लोग इस घटना से अवगत कराने का कार्य करेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, नि वर्तमान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, वीरेंद्र स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यकर्ता बगावत पर उतर चुके हैं। मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा विवेक पांडे को महाराजगंज मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है अगर पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो वह मुझे अथवा पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी से शिकायत कर अपनी बात रख सकता है।

थाना क्षेत्र बछरावां अंतर्गत ग्राम हरदोई शारदा नहर के किनारे लगातार ग्रामीणों के द्वारा अजगर देखे जा रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों में हड़कंप व दहशत व्याप्त है। आज दिनांक 6 फरवरी को सुबह एक वीडियो देखा गया जिसमें लोगों के द्वारा हरदोई शारदा नहर के पास का बताया जा रहा है। जहां ग्रामीणों ने बताया कि शारदा नहर के किनारे करीब आधा दर्जन से अधिक संख्या में एक साथ अजगरों को ग्रामीणों ने देखा, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आए दिन नहर के किनारे अजगर देखे जाते हैं। परंतु गायब हो जाते हैं। जिसका वीडियो भी बना लिया गया इसके उपरांत ग्रामीणों में इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है एवं हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है, कि उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान लेकर वन विभाग की टीम के द्वारा इन अजगरों को पकड़ने में मदद की जाए।

शिवगढ़ पुलिस के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 6 फरवरी को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम के द्वारा थाने पर पंजीकृत मुकदमा 337 / 2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के वांछित अभियुक्त उदय प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय डोमन सिंह निवासी ग्राम शारदा नगर पूरे सुखई मजरे पाली थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के ऊपर पूर्व समय से पंजीकृत मुकदमा के आधार पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

समर्पण भाव से किये गये सेवा कार्य से पुण्य लाभ प्राप्त होता है - शत्रोहन सोनकर -2 रायबरेली ।  इन्दिरा गाँधी नेत्र चिकित्सालय एंव अनुसंधान केन्द्र द्वारा रामाकृष्णा इण्टर कालेज में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं आपरेशन शिविर का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर द्वारा किया गया।  इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि हमारे सभी धर्माे में दया, परोपकार जैसी मानवीय भावनाएँ सिखाई जाती है, अगर हम समर्पण भाव के साथ सेवा कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से इसका पुण्य लाभ तो हमें मिलेगा, हम उस पात्र व्यक्ति की भावनाओं को समझेंगे जो आज अपना इलाज करा पाने में सक्षम नहीं है तो निश्चित रूप से यह पुण्य कार्य है तथा इससे हमें रोगी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है

थाना क्षेत्र बछरावां अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित चुरुवा टोल प्लाजा के निकट दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में घायल हो गया। जिसका इलाज बछरावां चिकित्सालय में चल रहा है। घटना मंगलवार शाम 6:00 बजे की है सरेनी थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र जगमोहन सिंह उम्र 46 वर्ष जो अपनी बाइक के द्वारा लखनऊ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक टोल प्लाजा के निकट पहुंची की दूसरी साइड से अचानक एक बाइक सामने आ गई, जिससे दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार वीरेंद्र सिंह को गंभीर चोटे आ गईं। तथा दूसरी अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से एन एच की एंबुलेंस की मदद से बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया जहां व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

रायबरेली । विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं नेअयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम लला का दर्शन किया है। भगवान श्री राम लला का दर्शन करने के बाद विहिप के प्रांतीय नेता राम गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री राम लला का मंदिर बहुत ही अद्भुत है। अयोध्या में जहां राजा दशरथ के घर भगवान राम ने जन्म लिया था वहीं पर भगवान राम का अलौकिक मंदिर बनना निश्चित रूप से भारत वासियों  हिंदुओं के लिए गौरव की बात है। विहिप जिला अध्यक्ष अजय पांडे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए संत महात्माओं और हिंदू जनमानस ने बहुत बड़ी तपस्या की थी। जिसके फल स्वरूप 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई । विहिप नगर अध्यक्ष रमाशंकर बाजपेई ने कहा कि राम मंदिर बनने से भारत का गौरव विदेशों में भी बड़ा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मंदिर बनने से सनातन धर्म को बढ़ावा मिल रहा है।

थाना क्षेत्र बछरावां अंतर्गत ग्राम चुरूवा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ऑटो के द्वारा सड़क के किनारे खड़ी हुई 6 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी गई। हादसे में मासूम बालिका गंभीर अवस्था में घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी शाम 6:00 बजे के आसपास अपने पारिवारिक जनों के साथ अन्न्या पुत्री रामू उर्फ छह वर्ष निवासी ग्राम कसरावा चुरुवा चौराहे के पास खड़ी हुई थी। कि अचानक एक तेज रफ़्तार ऑटो आ गया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई, गंभीर अवस्था में घायल हो जाने के कारण बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

रायबरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर बछरावां विधान सभा के थुलेण्डी एवं कन्नावां सेक्टरों में आयोजित पी0डी0ए0 जनपंचायतों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव नें कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है, महंगाई से आम जनता परेशान है इस सरकार के कार्यकाल में किसान, नवजवान, व्यापारी, शिक्षक एवं कर्मचारी सभी परेशान है जी0डी0पी0 दर जीरो है रोजगार भी जीरों विकास के सभी दावे झूंठे है दुनिया में इतनी बेरोजगारी कहीं नहीं है किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। पी0डी0ए0 की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। कार्यक्रम को सुरेश पटेल, राजेश मौर्या, शकील मंसूरी, बृजेन्द्र चौधरी, रामू अनाडी, मो0 रिज़वान, राज कुमार यादव सेक्टर प्रभारी नें उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के वर्तमान सरकार में उत्पीड़न एवं अन्याय पर विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किया। 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें बछरावां मंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा को दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। सभी को साथ लेकर जमीनी स्तर पर काम करने की वजह से समाज में उनकी अच्छी पकड़ है ।अपनी पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बन चुकी है। खुशी के इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका कस्बे के मुख्य चौराहे पर फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी, सदस्य विधान परिषद स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर बीती 4 फरवरी को बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम कौशांबी में जाते समय कुछ अराजक तत्वों के द्वारा सरिया व ईंट पत्थर से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जिसकी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक महासभा रायबरेली के जिलाध्यक्ष राम सेवक वर्मा की अध्यक्षता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव के संयोजन में की कड़ी निंदा करते हुए महासभा के सैकड़ों पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से स्वामी प्रसाद मौर्य के हमलावरों के ऊपर करवाई करने तथा स्वामी प्रसाद मौर्य की सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने सम्बंधी मांग पत्र का एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को भेजा।