बछरावां विकासखंड की ग्राम सभा रानीखेड़ा में गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। रविवार को विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा रानीखेड़ा तथा बहादुर नगर सहित आसपास की कई ग्राम सभाओं में भ्रमण कर जनता के बीच हाल-चाल जाना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जी बी सिंह तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के निर्देशन पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें हल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।