बछरावां विकासखंड की ग्राम खालेगांव माजरी शेखपुर समोधा निवासी शिक्षक शिव प्रकाश तिवारी का गंभीर बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। गंभीर बीमारी का उपचार गत 6 महीने से मेडिकल कॉलेज से चल रहा था। बिगत 30 वर्षों से भिन्न-भिन्न विद्यालयों में अध्यापन कार्य से जुड़े रहे। वहीं इसके साथ ही साथ समाज में हिंदी विद्या से जुड़े संस्कृति एवं साहित्यिक कार्यक्रमों में भी विशेष रूचि रखते थे। क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं साहित्यकार भगवान कुमार अवस्थी की साहित्यिक रचनाओं में उनके शिष्य तिवारी जी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते थे। आकस्मिक निधन से समूचे शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।