स्वास्थ्य ठीक रहा तो प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी, सपा प्रमुख अखिलेश को भी भेजा गया पत्र रायबरेली ।  कांग्रेस नेता राहुल .गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को   रायबरेली में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के लिए रूट चार्ट बना दिया गया है। यह जानकारी सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के एल शर्मा ने जिला कमेटी के कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए दी। श्री शर्मा ने बताया कि यात्रा के कुल 24 प्वाइंट बनाये गए हैं। 7 किलोमीटर की यह यात्रा अमावां बलाक क्षेत्र के सन्दी नागिन से शुरू होकर बछरावां के टोल प्लाजा पर समाप्त होगी। शहर की सुपर मार्केट में राहुल गांधी का सम्बोधन होगा। जबकि कन्नावा ग्राम सभा के मोड़ पर असंगठित श्रमिकों से संवाद भी रहेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने के सवाल पर के एल शर्मा ने कहा कि शामिल होने के लिये नियंत्रण भेजा गया है। अमेठी व रायबरेली में शामिल होने की बातचीत चल रही है। के एल शर्मा ने कहा प्रियंका गांधी का स्वास्थ्य ठीक नही था। अस्पताल से उनको छुट्टी मिल गई है लेकिन यदि उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है तो वे कल अमेठी में यात्रा में शामिल होंगी। एनसीपी पार्टी के शरद की चिट्ठी आई थी। धनंजय शर्मा प्रदेश प्रतिनिधि यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी के महामंत्री अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय, कांग्रेस विधायक मोना मिश्रा भी शामिल रहेंगी। श्री शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये सोनिया गांधी ने अपनी जनता के लिये पत्र लिखा है। पहले भी हमने भारत जोड़ो यात्रा की थी। आम जनता के साथ साथ युवाओं के हो रहे अन्याय को सबके सामने लाने के लिये यह यात्रा हो रही