बृहस्पतिवार को दोपहर क्षेत्र के महाराजगंज इन्हौना मार्ग पर मोन गांव स्थित पानी टंकी के पास इन्हौना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे बंदर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी राहगीरो ने ग्रामीणों को दी, ग्रामीणों की मदद से पशु चिकित्सक को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉक्टर उमेश चंद्र जब तक वहां पहुंचते तब तक घायल लंगूर ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करने के बाद लंगूर को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने विधि विधान से लंगूर का अंतिम संस्कार कर प्रसाद वितरण किया।