रविवार शाम 6:00 बजे के आसपास की घटना बछरावां थाना क्षेत्र के लकड़िया खेड़ा ग्राम की बताई जा रही है। जहां दो पक्षों में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक पक्ष से तीन महिलाओं सहित एक पुरुष घायल हुआ है। नाली का विवाद दोनों पक्षों में काफी दिनों से चल रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। परंतु इस मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो पाया, जो कि आज खूनी संघर्ष में बदल गया। घायल पक्ष से राम सहाय एवं द्वितीय पक्ष में शिवलाल दोनों के बीच विवाद हो गया। हमले में घायल पक्ष से रामसहाय एवं श्यामकली, ममता, संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें श्यामकली एवं रामसहाय की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है।