ऊंचाहार विधानसभा के ब्लॉक जगतपुर के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं,ग्रामसभा अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष की कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक इंदल रावत ने कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है,इसे और मजबूत करने के लिए कांग्रेस सरकार के समय हुए विकास एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाना है एवं भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बताना है।प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए हम सभी को दिन रात मेहनत करना है,हमारा संगठन ही कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा सकता है।श्री सिंह ने कहा कि गांव,गरीब,किसान,नौजवान का विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार में ही संभव है।रायबरेली का विकास गाँधी परिवार की देन है।श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी को भारी संख्या में राहुल गांधी जी से मिलने रायबरेली चलना है।पूर्व ज़िलाध्यक्ष वी.के शुक्ला ने कहा सोनिया गाँधी जी रायबरेली के लोगों का बहुत ध्यान रखती है,सभी के सुख दुःख में हमेंशा उनका साथ रहता है।विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी,जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना,मोहम्मद फारुकी,आलोक यादव,रावेन्द्र सिंह,आशापाल सिंह,रन बहादुर सिंह,छत्रपाल यादव,हारून अली,परवीन बानो,शहनाज जी,त्रिलोकी सिंह,रामदत्त पाण्डेय,विजय करन सिंह,समर बहादुर सिंह,जसवंत सिंह,राम खेलावन पासी,विश्वनाथ त्रिवेदी,सज्जन सिंह,जितेन्द्र सिंह,राजकुमार पाल,जगदीश कुरील,दिनेश सिंह,मनोज यादव,राजू सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।