महाराजगंज विकासखंड क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ब्लॉक परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए पड़े मतों में रामसमुझ अध्यक्ष पद की बाजी मारी, तो वही महामंत्री पद के लिए राम बहादुर विजई हुए। राम सजीवन यादव एवं रामसमुझ के बीच अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें सफाई कर्मियों ने वोट डाला राम सजीवन यादव को 20 वोट तथा रामसमुझ को 41 वोट मिले। जिसके चलते रामसमुझ को विजई घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए कृष्ण कुमार और राम बहादुर में टक्कर हुई जिसमें कृष्ण कुमार को 20 मत मिले, तथा राम बहादुर को 41 मत प्राप्त हुए। जिसमें राम बहादुर को महामंत्री पद के लिए विजई घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष राम बहादुर बनाए गए एवं संगठन मंत्री मनोज कुमार को पद दिया गया। चुनाव के इस मौके पर सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।