महाराजगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष के मनोनयन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं के ही अंदर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। महाराजगंज क्षेत्र में आज दिनांक 6 फरवरी को भाजपा के ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष के मनोनयन पर बगावत देखी जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी मंडल महाराजगंज के सभी पदाधिकारी ने मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा आरोप लगाया गया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाले ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष के रूप में हम सभी लोग स्वीकार नहीं करेंगे, पार्टी के उच्च संगठन को हम सभी लोग इस घटना से अवगत कराने का कार्य करेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, नि वर्तमान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, वीरेंद्र स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यकर्ता बगावत पर उतर चुके हैं। मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा विवेक पांडे को महाराजगंज मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है अगर पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो वह मुझे अथवा पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी से शिकायत कर अपनी बात रख सकता है।