रायबरेली। गुजरात अहमदाबाद में आयोजित सेकंड ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स में फायर सर्विस लालगंज के चालक आनंद प्रताप सिंह ने गोला फंेंक प्रतियोगिता में 100 मीटर से अधिक दूरी तक गोला फेंककर रजत पदक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर सीएफओं सुनील सिंह के अलावा विभागीय अधिकारी मुकेश कुमार गिरि, मनीराम, उजागर सिंह, राजेद्र शर्मा, पंकज, जितेंद्र व वीरेंद्र सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।