रायबरेली। शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर गांव चलो अभियान की कार्यशाला जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी की अगुवाई में नगर पंचायत बछरावां परिसर में संपन्न हुई जिसमें सीधा संवाद स्थापित करने के लिए मतदाताओं से संपर्क करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धी लाल ने बताया कि केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं के आधार पर पुनः भारतीय जनता पार्टी का परचम आगामी लोकसभा में फहराएगा भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि सबका विकास सबका साथ एवं सबके विश्वास के आधार पर केंद्र एवं प्रदेश में सरकार चल रही है पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा  कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रायबरेली सहित अन्य जनपदों में भी कमल खिलेगा हम सब का सामूहिक दायित्व है जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं