रायबरेली। विकासखंड खीरो के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के निर्देशानुसार  ब्लॉक स्तरीय प्रादेशिक भारत जोड़ो नया यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खीरो ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका रावत के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई जिसमें दुलारेपुर रनापुर पहरौली के गांव में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला सचिव अरविंद सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद दिलीप अहमद नरेंद्र पाल ग्राम सभा अध्यक्ष, संजय रावत, अंबिका दीक्षित जमुना आदि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका रावत ने बताया कि राहुल गांधी से प्रेरित ये यात्रा घर घर तक पहुंचेगी और निरन्तर जारी रहेगी जब तक पांच न्याय क्रमश किसान , युवा, महिला,श्रमिकों और भागीदारी न्याय हर घर को न मिल जाए।