रायबरेली की सदर विधानसभा से भाजपा के विधायक अदिती सिंह ने लोक निर्माण विभाग से रायबरेली को कई सौगात दिलवाई है। इन सौगातो के तहत बताया जाए तो रायबरेली में कुल मिलाकर 28.49 करोड़ का बजट आवंटित कराया गया है। जोकि रायबरेली शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए प्रयोग किया जाएगा। यह मार्ग सलोन विधानसभा से आने वाला मार्ग एवं हैदरगढ़ महाराजगंज रायबरेली मार्ग इन मार्गों का चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य करवाया जाना है, जिसको लेकर काफी समय से प्रयास किया जा रहे थे। सदर विधायक अदिती सिंह के अथक प्रयास के बाद इस बजट को आवंटित करा लिया गया है। जिसकी जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।