बछरावां चुरुवा हनुमान मंदिर पर रायबरेली के प्रथम आगमन पर सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव प्रियंका सिंह का कार्यकर्तावो ने जोरदार फूल माला देकर स्वागत किया। आपको बता दे पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महासचिव मनोनीत होने के बाद प्रथम आगमन रायबरेली पहुंचते ही चुरूवा हनुमान मंदिर पर माथा टेक कर जिले के अंदर प्रवेश किया। वहीं स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला देकर प्रदेश महासचिव का जोरदार स्वागत किया।