रायबरेली। देश का 75वां गणतंत्र दिवस लालगंज में व्यापार मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। व्यापार मंडल के संरक्षक एसपी सिंह, प्रभारी अनिल गुप्ता, अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने सयुक्त रूप से झंडारोहण किया। मौके पर मौजूद व्यापारी नेताओं के साथ लोगो ने राष्ट्रगान किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में अनेक वीरों ने अपने प्राणो की आहुति दी है। ऐसे में हमरा फर्ज है कि हम उनके योगदान को याद रखे साथ ही आने वाली पीढी को भी सजग रखे।