रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बार समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी में कई नए पदाधिकारी को विभिन्न पदो से मनोनीत किया है। और एक नई रणनीति तैयार की है इस रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में मनोनीत किए गए पदाधिकारी अपने अपने जनपदों में पहुंचकर अपना दमखम दिखाएंगे और कार्यकर्ताओं में उत्साह तथा जोश भरने का काम करेंगे। वही अपना दमखम दिखाने के लिए समाजवादी पार्टी की करमत कार्यकर्ता व वरिष्ठ सपा नेत्री प्रियंका सिंह जूही को समाजवादी पार्टी ने महिला सभा के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। जिसको लेकर जूही सिंह 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में अपने काफिले के साथ पहुंचेंगे जिसको लेकर समाजवादी पार्टी जगह-जगह पर उनका पुष्प कुछ देकर स्वागत करेगी वही पार्टी कार्यालय में भी जिला अध्यक्ष की अगुवाई में स्वागत व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी वार्ता की जाएगी इस दौरान महिला सभा के प्रदेश महासचिव जो ही सिंह मीडिया कर्मियों से रूबरू होंगी, पार्टी जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने व कार्यकर्ताओं ने बताया कि। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतरने की कवायत में लगी हुई है और भाजपा को मात देने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है।