महाराजगंज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महाराजगंज इकाई के द्वारा हर वर्ष की तरह अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू के प्रतिष्ठान परिसर में देश का 75वा गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के उपरांत लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बग्गा गुट महाराजगंज इकाई के नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने शहीदों को नमन करते हुए कहा की 26 जनवरी 1950 के दिन देश में हमारा संविधान लागू हुआ था। यह दिन उन वीर शहीदों को याद करने का है, जिन्होंने देश की आजादी और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।