रायबरेली:-मुंबई की शबनम शेख पैदल यात्रा कर अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए निकली है। आज 37वें दिन शबनम शेख रायबरेली पहुंची, जहां उनका लोगों ने स्वागत किया। शबनम शेख रायबरेली के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर चंदापुर कोठी का भी दर्शन व पूजन किया। शबनम शेख ने बताया,कि उनके अब्बू-अम्मी हमेशा कहते हैं कि प्रभुराम केवल इमामे हिंद ही नहीं है बल्कि पूरे विश्व के प्रभूराम है। इसलिए प्रभुराम के प्रति उनकी अपार आस्था है, उन्होंने बताया कि हम बचपन से ही हमने नमाज से पहले भजन सुनी है,भगवान,ईश्वर, अल्लाह किसी एक के नहीं बल्कि सारी कायनात के है बस अपनी-अपनी सच और नजरिया है। हमें प्रभुराम,शिव, कृष्ण, हजरत रसूल अल्लाह सभी में आस्था है,जिसके चलते हमने अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन की ठान लिया और मुंबई से पैदल ही निकल लिया। रास्ते भर में सभी लोगों का मुझे अपार सहयोग व प्यार मिल रहा है।