रायबरेली, 21.01.2024! अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित करने के उददेश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रायबरेली डिपो द्वारा निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।  इसी क्रम में दीवानी कचेहरी के पास वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने श्रीराम यात्रा का स्वागत किया गया।  इस अवसर पर श्री रस्तोगी ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें करूणा और दयालुता की शिक्षा प्राप्त होती है, हमें हमेशा दूसरों के साथ सम्मान और दया का व्यवहार करना चाहिए।  क्षमा एक शक्तिशाली उपकरण है, जो हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम रायबरेली डिपो के एआरएम एम.एल. केसरवानी ने कहा कि भगवान राम अपने संयम और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, कठिन समय होने पर भी उन्होनें सदैव धर्म का मार्ग अपनाया। उन्होनें कभी भी अपनी इच्छाओं का प्रलोभनों के आगे घुटने नहीं टेके और हमेशा अपने सिद्धान्तों के प्रति समर्पित रहे। देशवासी आज प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमन्त्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं कि उनके सफल प्रयासों से भगवान श्रीराम पुनः अपने महल में विराज रहे हैं।   स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से हरिश्चन्द्र त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, अनुपम शुक्ला, राजेश यादव, भौमेश सोनी, लालजी सोनकर, संगम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।