रायबरेली , जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने 24-26 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उत्तर प्रदेश दिवस संस्कृति के साथ आर्थिक विकास को केन्द्र में रखकर शासन की विभिन्न योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेमिनार/प्रदर्शनी/गोष्ठियां आदि जनपद में आयोजित किये जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए जनपद में सभी विभागों द्वारा जो कार्य योजना बनायी गयी है उन सभी को आमजन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए लाभ प्रदान कराया जाए। जनपद में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दिवस से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 24-26 जनवरी, 2024 को मनाये जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस से संबंधित समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाये। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थीपरक योजनाओं  यथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड, पीएम किसान योजना सहित अन्य विभागों द्वारा संबंधित स्टॉल लगाया जाये। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य निबंध लेखन, वाद विवाद, चित्रकला, मूर्तिकला, कविता पाठ का आयोजन कराया जाये। इस मौके पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।