रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष मिश्रा प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन व जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, बुद्धिलाल पासी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, पशुपति शंकर बाजपेई पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र उपस्थित रहे | इस बैठक में जिला संयोजक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | इसी अवसर पर  श्रीलक्ष्मीकांत शुक्लको स्काउट के क्षेत्र में तथा श्रीयशवंत सिंह , श्री मुरलीधर शुक्ल, शसुभाष श्रीवास्तव, वी के मिश्रा, राम शंकर वर्मा, श रंजीत सिंह,रामेश्वर अवस्थी, अमरनाथ भारती,उमानाथ बाजपेई एवं कृपा शंकरद्विवेदी को शिक्षक राजनीति में विशिष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली की ओर से स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया |