रायबरेली। बी.एस.एस. पब्लिक स्कूल के जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अभिषेक वर्मा, एस.डी.एम. डलमऊ द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की खोज-परक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। इसमे बी.एस.एस. विद्यालय परिसर में, चंद्रयान -3 का निर्माण एवं सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण, मनुष्य के विभिन्न अंगों के संचालन जिसमें यकृत, गुर्दा, हृदय का संचालन एवं इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, डी.सी. जनरेटर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, सोलर सिस्टम, आर्किमिडीज प्रिंसिपल एंड हाइड्रॉलिक प्रेस स्मार्ट रोड, टेलीस्कोप, फूड मैनेजमेंट, इवोल्यूशन ऑफ़ ह्यूमन बीइंग, इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, ड्रोन, अवेयरनेस ऑफ़ एंडेंजर्ड स्पीशीज, साइकिल ऑफ़ डिस्ट्रीब्यूशन, हाईड्रो इलेक्ट्रिसिटी डैम, वेस्ट प्लास्टिक ट्रीटमेंट प्लांट, इन सभी प्रकल्पों में आकर्षण का केंद्र स्मार्ट स्टिक रही जो की नेत्रहीनो के मार्ग में आने वाले अवरोधों से 1 मीटर की दूरी पर इसका बजर आवाज करने लगता है तथा गड्ढे एवं कीचड़ से बचाती है। अन्य आकर्षित विकल्पों में वाई-फाई कार एवं पेरीस्कोप भी महत्वपूर्ण रहा।  इस अवसर पर विद्यालय के अधिकांश अभिभावक एवं अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी की समस्त वस्तुओं की सराहना की गई। इस मौके पर आए मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को विज्ञान विषय को लेकर उनकी समझ एवं अपने शिक्षा कौशलों को विकसित करने तथा भविष्य में अपने लक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान- यशी भदौरिया ,वर्तिका ,आयुषी, संस्कार ,शिवाकांत, श्रेया(11ज्भ् ब्), अयांश, सिद्धार्थ ,अस्तित्व, आयुष(9जी), यश, विकास, विराट, जयदीप,(8जी),द्वितीय स्थान- यशी पटेल, साक्षी गुप्ता, खुशी सिंह, वैशाली सिंह, आयुषी अग्रहरि(11ज्भ् ।) ,श्वेता ,काकुल(9जी),ओम वर्मा ,अक्षत, अभिषेक(8जी),तृतीय स्थान - प्रांजुल मौर्य ,संचिता यादव, शिवानी यादव, वंशिका सिंह ,शहनाज (11जी),तन्वी, माही, वंशिका, वंशिका सिंह(9जी) ,वैष्णवी सिंह(8जी), दीपांजलि, साक्षी बाजपेई(7जी)। उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बी.एल. सिंह, वाइस चेयरमैन अवनीश सिंह, सेक्रेटरी दीपिका सिंह, संरक्षक एल. सी. कनौजिया, प्रधानाचार्य सहित वीरेंद्र कुमार सिंह, आरती देवी, एकता वर्मा, अजय सिंह, दीपा यादव, अंशिका अवस्थी, स्वप्ती यादव, वैभव सिंह, युवराज कुमार, अक्षय सिंह, अनुज कुमार, एवं अभिषेक श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।एक दिन पूर्व बी.एस.एस. पब्लिक स्कूल की इंदिरा नगर शाखा में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन इसी प्रकार हुआ था।