रायबरेली ,8 जनवरी। मिशन अयोध्या धाम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राणा प्रताप गुप्ता अपनी टोली के साथ घंटा घड़ियाल के शंखनाद के साथ राम सिया राम जय जय राम के उद्घोष के बीच घर-घर द्वारे द्वारे पूजित अक्षत देकर अयोध्ध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही आम जनमानस को देव दीपावली मनाने का संदेश दे रहे हैं क्योंकि इस शुभ घड़ी में  प्रभु श्री राम घर-घर आएंगे।