रायबरेली के लाल अनुराग का भारतीय रिजर्व बैंक में प्रबंधक पद पर हुआ चयन जिले के राही विकास खंड ग्राम परमानपुर में जन्मे अनुराग सिंह का रिजर्व बैंक आफ इंडिया सर्विसेज बोर्ड में डायरेक्ट भर्ती (जनरल) ग्रेड बी परीक्षा 2023 में चयन होने पर जिले भर में खुशी की लहर है। अनुराग को रिजर्व बैंक में मैनेजर पद जल्द ही तैनाती मिलेगी। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की फिर बीएससी किया। शुरू से पढ़ने में बहुत तेज थे। बैंक भर्ती 2016 में भारतीय स्टेट बैंक कानपुर में प्रोबेशन ऑफिसर बने। एसबीआई तिलोई में ब्रांच मैनेजर फिर (रायबरेली) क्षेत्रीय कार्यालय में कार्य किया। वर्तमान में दिल्ली सीबीआई में ट्रेजरी ऑफिस में कार्यरत हैं। । अनुराग के पिता अशोक कुमार सिंह सलोन विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी पद पर और माता श्रीमती ऊषा सिंह अनुरुद्धपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग ने अपनी सफलता का सारा श्रेय माता-पिता को देते हुए कहते हैं कि उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए रिजर्व बैंक में भर्ती की तैयारी किया। धर्मपत्नी निवेदिता सिंह ने हौसला बढ़ाया। छोटा भाई सिद्धार्थ सिंह आईआईटी कानपुर से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है। अनुराग की इस उपलब्धि पर राही ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शिक्षक संघ राही ब्लाक के संरक्षक एवं सीएस भुएमऊ के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह, दिलीप गुप्ता, राहुल सिंह चौहान के अलावा ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी पूर्णिमा सिंह, हंसराज सिंह, शैलेंद्र वर्मा, प्रमोद अवस्थी, सुरेश सिंह ,केके पांडेय, सुरेश यादव, पुष्पराज, सीमा गौतम, वैभव मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, गौरव, प्रधान कमलेश सिंह, राजबहादुर,अजय, मनीष साहू, शत्रोहन, जयकरन ने अनुराग और उनके माता-पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस उपलब्धि पर शिक्षक संघ और ग्राम विकास अधिकारी संघ दोनों में खुशी की लहर देखी जा रही है। मंगलवार को शिक्षकों ने अनुराग के पैतृक गांव परमानपुर पहुंचकर उनके माता पिता का फूलों से स्वागत कर खुशी का इजहार कर बधाई और शुभकामनाएं दी।