सलोन तहसील प्रशासन की कार्यवाही से भूमाफियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद घंटों तक इलाके में जेसीबी गरजती दिखी। भूमाफियों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाही की गई। डीह थाना क्षेत्र स्थित डेला गांव के बाहर तालाब की जमीन गाटा संख्या 1566 में बने अवैध मकान ढहा दिया गया। तहसील प्रशासन की मानें तो तालाब की सुरक्षित भूमि पर अवैध मकान का निर्माण करने वाले सुरेंद्र कुमार को बेदखली की नोटिस दी गई थी। किंतु अवैध कब्जा हटाने के बजाय बचाने के जुगत में लगा रहा । अंततः सलोन तहसील प्रशासन का पीला पंजा भूमाफिया के अवैध निर्माण पर चल ही गया। सलोन तहसील प्रशासन की इस कुशल कार्यशैली से क्षेत्र के अन्य भूमाफियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर।जब अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा था तब महिलाओं ने रो रोकर प्रशासन पर भावुकता भरा दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन सरकारी फैसले के आगे कागज की कीमत होती है न कि आंसुओं की। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाही से आगे यह भी देखना होगा कि क्या हर बार कोर्ट की दखलंदाजी अवैध निर्माण को गिराने के लिये होगी या प्रशासन खुद इन चीजों पर संज्ञान लेगा।