रायबरेली जिले के रोहानिया विकास खंड कार्यालय में कर्मचारी दूषित पानी पीने को मजबूर है। प्रतिदिन ब्लॉक कार्यालय आने वाले फरियादी को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।परिसर में दो इंडिया मार्का। हैंडपम्प लगे हैं।लेकिन दोनों दूषित पानी उगल रहे हैं।ब्लाक आने वाले फरियादी छोटेलाल राहुल दिलीप कौशल धर्मेंद्र कुमार अनिल कुमार श्री रामपाल ने बताया कि ब्लॉक में पानी पीने की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जल्द हैंडपम्प रिबोर कराए जाएंगे।