भारत यात्रा पर निकले युवक का बाजार वासियों ने किया स्वागत पट्टी।साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले युवा का स्वागत बाजार वासियों ने किया। मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी मोनू उर्फ रमेश गुप्ता 22 जनवरी को साइकिल से बनारस होते हुए अयोध्या धाम पहुंचे और भगवान राम लला का दर्शन करके वह प्रयागराज जा रहे थे। बुधवार को पट्टी तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में ग्राम प्रधान अरुण कुमार सोनी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह, सुभाष तिवारी, ने साइकिल से भारत यात्रा पर निकले मोनू गुप्ता माला पहनाकर व जल पान कराकर स्वागत किया। मोनू ने बताया कि अभी वह बिहार पश्चिम बंगाल भी जाएंगे। उन्होंने अपील किया की मां गंगा को वह नदियों को स्वच्छ रखें तथा वृक्षारोपण कराए।

खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, राजीव प्रताप सिंह पट्टी।नगर के मेला ग्राउण्ड में चल रही चैम्पियन ट्राफी में दो लीग मैच व एक सुपर लीग मैच खेला गया। यहां पर मैच में खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंगरौरा ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नन्दन ने कहा कि खेल से खिलाडियों का शरीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है व सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। पहला लीग मैंच दुकरा व तुनज गुप्र के बीच खेला गया। जिसमें तनुज गुप्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। जिसके जवाब में दुकरा की टीम 70 रन ही बना पाई और वह यह मैच हार गइ। दूसरा लीग मैच भदोही व अशोकपुर के बीच खेला गया। जिसमें अशोकपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 71 रन बनाए। जिसके जवाब में भदोही की टीम ने 4 ओवरों में इस मैच को नौ विकेट से जीत लिया। तीसरा मैच सुपर लीग मैच खेला गया जो कि भदोही व उत्सव स्टूडियों दुर्गादेई के बीच खेला गया। जिसमें भदोही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 110 रन बनाए। जिसके जवाब में उत्सव स्टूडियों ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। यहां पर विनोद पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रामचरित्र वर्मा, मुन्ना जायसवाल, संतोष पुष्पकर, मो० कैफ, अध्यक्ष संजय सिंह, रोहित वर्मा, विपिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

2022, 2023 से बढ़कर2024 जनवरी महीने में सर्वाधिक हुए सड़क हादसे

गड़वाड़ीपुर में कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न लगभग 2000 लोगों को मिला कंबल

कौन है इसका जिम्मेवार,कब खुलेगी नाली।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बड़े हादसे को दे रहा दावत।

मैं , शैलेंद्र प्रताप सिंह , मोबाइल वडनी में आप सभी का स्वागत करता हूं । आपको बता दूं , साहब , सड़कें गीली हो गई हैं । उन पर चलना भी मुश्किल हो गया है । चित्र स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि सड़क जलमग्न हो गई है । यहाँ एक पक्की सड़क थी । सड़क बड़े पत्थरों से बनी थी और पत्थर से बनी इस सड़क को तोड़ दिया गया था और उस पर मोटी मिट्टी के छोटे - छोटे टुकड़े डाल दिए गए हैं , फिर भी गड्ढे बार - बार हो रहे हैं और नालियों का पानी भी सड़कों को भर रहा है । चलना भी मुश्किल हो गया है , सुनने वाला कोई नहीं है , हर कोई रुई पहने , आंखें बंद करके काम पर बैठा है । यह वही कहावत है कि गांधी जी के तीन बंदर इस तरह बन गए हैं । जिम्मेदारी वाले सभी लोग कहते हैं कि साहब बनाया जाएगा , लेकिन अंत में बनाया जाएगा । तस्वीरों से बहुत कुछ पता चलता है , ये आज की तस्वीर है , प्रतापगढ़ के ताला बाजार का एक मामला है , जहाँ बाज़ार के बीच में सड़क बनी है , जिससे पता चलता है कि यहाँ बहुत कुछ है , साहब , लेकिन तस्वीरें लेने वाला कोई नहीं है , जो है वह कहती हैं कि विकास के नाम पर जो भी काम और दावे किए जाते हैं , वे कागजों तक ही सीमित हैं , ग्रामीण परेशान हैं , बाजार के निवासी परेशान हैं , वे कहते हैं कि हम चल भी नहीं सकते हैं , इसलिए विकास के नाम पर यही सोचने की बात है । तब तक भोंग होता रहेगा , अच्छे काम होते रहेंगे , लोगों को लुभाने वाले सपने दिखाए जाते रहेंगे , यहाँ बाजार ऐसा है कि इसे बहुत पुराना बाजार माना जाता है जो अभी तक विकसित नहीं हुआ है , लेकिन कोई भी इसे नहीं देख रहा है ।