Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च में लगने वाले माइट कीट और इसके नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विकासखंड करंजाकला के ग्राम पंचायत गड़ैला गांव में 3 वर्षों से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य हो चुका है ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद आला अधिकारी इस नजर अंदाज कर रहे हैं ग्रामीण वासियों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय में दरवाजा लगवाकर बाहर से ताला लटका दिया गया है इसका लाभ नहीं मिल रहा है एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय पर जोर दे रहे हैं वहीं आला अधिकारियों शौचालय का नजर अंदाज कर रहे हैं अभी तक इसका कोई लाभ नहीं मिला

अल्पसंख्यक समाज की संपूर्ण भागीदारी और शत प्रतिशत सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित क्योंकि अल्पसंख्यक समाज पार्टी की मूल पूंजी है।उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित बैठक में कही है।

जैसा की आपको पता है की बच्चों के पेट में होने वाले कृमि संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेशभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाये जा रहे है जिससे बच्चे स्वस्थ्य और सुरक्षित रहे। हर साल 10 फरवरी को भारत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाता है।इस दिन सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर एवं सभी प्राथमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों में कीड़ों के असर को खत्म करने की दवा खिलायी जाती है। देश भर में बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और कृमि मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया गया यह एक सराहनीय कदम है। दोस्तों हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कृमि रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक खास थीम बनाई गयी है.,इस साल यानी 2024 की थीम है “एसटीएच हटाएं: बच्चों के स्वस्थ भविष्य में निवेश करें”। यह थीम देश को कृमि मुक्त कैसे करें,यह समझने में मदद करने के लिए बनायीं गई है। कृमि रोग बच्चों में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो बच्चो के मानसिक और शारीरिक विकास को प्रभावित करता है। इसलिए आइये हम सब मिलकर एक संकल्प ले और इस अभियान का हिस्सा बन कर देश को कृमि मुक्त बनाये और बच्चों के भविष्य को सुंदर बनाये और सुरक्षित करें। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी श्रोताओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं

अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा ब्लॉक परिसर सुजानगंज में एक बैठक किया गया ,जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष सावित्री देवी पत्नी चंद्र प्रकाश सिंह ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नौ सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी एस० एन० चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द किया जाय।

अपना दल एस पार्टी जौनपुर जिला कार्यालय वाजिदपुर में गुरुवार को मासिक बैठक आयोजित हुई।बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल व डॉ.सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।