अल्पसंख्यक समाज की संपूर्ण भागीदारी और शत प्रतिशत सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित क्योंकि अल्पसंख्यक समाज पार्टी की मूल पूंजी है।उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित बैठक में कही है।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा ब्लॉक परिसर सुजानगंज में एक बैठक किया गया ,जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष सावित्री देवी पत्नी चंद्र प्रकाश सिंह ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नौ सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी एस० एन० चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द किया जाय।

अपना दल एस पार्टी जौनपुर जिला कार्यालय वाजिदपुर में गुरुवार को मासिक बैठक आयोजित हुई।बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल व डॉ.सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

स्थानीय क्षेत्र के जलालपुर में स्थित जनहित पीजी कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार के दिन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मछलीशहर के तत्वावधान में ग्राम परिक्रमा यात्रा के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में प्रहलाद यादव उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं रामविलास पाल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां जैसे -आवास योजना, किसानों की आय दुगनी, किसानों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री सड़क योजना तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं जन- धन योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी का उत्साह वर्धन किया गया और बताया गया कि मछलीशहर के जलालपुर खंड के केराँव पुरेंव में हनुमान मंदिर के पास ग्राम परिक्रमा यात्रा का प्रारंभ होगा साथ ही एक चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब सरोज सुदर्शन सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा सुनील सिंह जिला उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी प्रभाकर कमलेश राय राजेश सोनकर धीरेंद्र कुमार सुशील निषाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जौनपुर : लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। कार्यशाला मे नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा की गई। नारी शक्ति वंदन अभियान में स्वयं सहायता समूह और एनजीओ से संपर्क पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क व सम्मान के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यशाला मे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत पंचो विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। सभी विधान सभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। टोली बनाकर गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बब्बू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।कार्यशाला में सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां रागिनी सिंह संतोष सिंह रवीन्द्र सिंह राजू दादा अवधेश यादव उमाशंकर सिंह प्रमोद यादव सुनील मम्मन विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह राम सिंह मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता अजय सरोज सुरेश धुरिया मेराज हैदर इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव अवधेश सोनकर मण्डल अध्यक्ष गण सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

नवगत बीडीओ ने योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश