शाहगंज महोत्सव में प्रतिभाग के इच्छुक कलाकारों का होगा ऑडिशन

जौनपुर : लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। कार्यशाला मे नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा की गई। नारी शक्ति वंदन अभियान में स्वयं सहायता समूह और एनजीओ से संपर्क पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क व सम्मान के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यशाला मे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत पंचो विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। सभी विधान सभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। टोली बनाकर गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बब्बू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।कार्यशाला में सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां रागिनी सिंह संतोष सिंह रवीन्द्र सिंह राजू दादा अवधेश यादव उमाशंकर सिंह प्रमोद यादव सुनील मम्मन विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह राम सिंह मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता अजय सरोज सुरेश धुरिया मेराज हैदर इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव अवधेश सोनकर मण्डल अध्यक्ष गण सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिव शांति क्लिनिक का शुभ आरंभ जौनपुरशिराजे हिंद जौनपुर में चक प्यार अली निकट (होटल रिवर व्यू) सदर जौनपुर में आज शिव शांति क्लिनिक का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर रोबिन सिंह और अवनीश राय के हाथो द्वारा फीता काट कर संपन्न किया गया इस शुभ अवसर पर डॉक्टर सिंह द्वारा कहा गया कि क्लीनिक का कार्य मरीज को राहत देने के लिए सबसे उपयुक्त व आसन है यहां पर क्लिनिक खुल जाने से मोहल्ला वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आए हुए मुख्य अतिथि को डॉक्टर प्रतिमेश सिंह लकी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ हिंदी दैनिक आदित्य टाइम्स, मोहम्मद रेहान , आशु दुबे, मनीष यादव ,अतुल सिंह लकी बिंद, हैप्पी यादव,अभिषेक यादव, विपिन यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

नगर पंचायत द्वारा गोमती नदी पुल पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरा तथा सेल्फी पॉइंट का एसडीएम ने किया उद्घाटन।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बाल विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि यूनिसेफ के सहयोग से गर्भवती महिलाओ को मातृ पोषण से जुड़े पैंफलेट, 06 माह से अधिक आयु के बच्चो को ऊपरी आहार से संबंधित पैंफलेट वितरण कराएं जाने है तथा पैंफलेट भी जिलाधिकारी के समक्ष दर्शाया गया साथ ही अवगत कराया कि मुख्य सेविकाएं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य तथा पोषण के विषय में प्रशिक्षण भी देंगी। जिलाधिकारी ने अति कुपोषित बच्चों के सुधार की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे बच्चो के परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही उन्हें इसका लाभ दिलवाएं। 03 माह से लगातार अति कुपोषित पाए जाने वाले बच्चो की मैट्रिक्स बनवाएं। इसके साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर पर बच्चो के फीडिंग स्टेटस की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति, चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किए जाने की प्रगति, सीडीपीओ कार्यालय के निर्माण की प्रगति सहित हॉट कुक्ड मील, पोषण ट्रैकर पर खाद्यान्न वितरण हेतु मोबाइल नंबर सत्यापन की भी समीक्षा की जिसमे ब्लाक बरसठी व रामनगर में बहुत कम सत्यापन किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बरसठी की सुपरवाइजर तथा रामनगर की सीडीपीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया कि पोर्टल पर फीडिंग के काम को जल्द से जल्द पूर्ण कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी वी के यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के बारे मे कुछ

Transcript Unavailable.

आज ग्रामसभा गोधन, जौनपुर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञान प्रकाश जी के आमंत्रण पर नवनिर्मित भवन के अवलोकन हेतु पहुँचा , अति सुंदर भवन। आप यूँ ही तरक्की करें आगे बढ़े मेरा आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।