खेतासराय, जौनपुर। मोक्षदा एकाद्वशी पर मानी कला के रामलीला मैदान में धूमधाम से भव्य‌ गीता महोत्सव मनाया गया। लोगों ने भक्तिमय होकर आस्था और भक्तिपूर्ण गीतारूपी गंगा मे डुबकी लगाई। श्रीराम जानकी मंदिर में संचालित शिक्षाकुलम के बच्चों ने गीता श्लोक सुनाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। लोग मंत्र—मुग्ध होकर झूमने लगे। गीता महोत्सव के कथा वाचक राकेश मिश्र (समदर्शी महाराज) ने भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। अपनी मधुर वाणी और भक्ति गीतों से श्रोताओं को प्रसन्न कर दिया। कार्यक्रम में भोजपुरी भजन गायक पंकज सोनकर ने अपने भजनों से समां बांधा। सभी गीता श्लोक सुनाने वाले बच्चो को कमलेश साहू, सन्दीप मोदनवाल व गुप्ता मेडिकल एजेंसी खेतासराय की तरफ से पुरस्कार दिया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों को युवा मित्र मण्डल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनाथ यादव मास्टर और भाजपा खेतासराय मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके किया।

जौनपुर। जनपद के थाना सुजानगंज क्षेत्र के कुरांवा गांव में आज रविवार को विद्युत एचटी तार की चपेट में आने से डीसीएम ट्रक आग का गोला बन गई। ट्रक चालक की बुरी तरह से जलने से मौत हो गई।  मिली खबर के अनुसार वाराणसी स्थित फूलपुर निवासी ट्रक चालक कलाम मुर्गी शाला में चारा पहुंचाने का काम करता था। रविवार को वह जगह-जगह चारा पहुंचाकर वापस आ रहा था। कुरांवा गांव में जैसे ही वह पहुंचा बिजली का तार नीचे था, जिससे डीसीएम में कहीं पर स्पर्श कर लिया जिससे बिजली पूरे ट्रक में उतर गई और आग लग गई।

जौनपुर। महिलाओं सहित समाज के जरुरतमंद लोगों के सम्मान, सुरक्षा व सेवा हेतु समर्पित अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था इनरव्हील क्लब शिराज-ए-हिन्द जौनपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरोज  सिंह व सचिव श्रीमती शोभा सिंह के नेतृत्व में मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगरपालिका परिषद  श्रीमती मनोरमा मौर्या व डॉ‍ रामसूरत मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति व श्रीमती उर्मिला सिंह सभासद जहांगीराबाद की अध्यक्षता में इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा  पालिटेक्निक चौराहे स्थित कृषि -भवन परिसर के गौशाला में गायों के लिए चारा, पशु-आहार,चोकर, एक ट्राली पुआल दिया गया तथा गुड़-चना,केला क्लब सदस्यों द्वारा अपने हाथ से गायों को खिलाया गया , तत्पश्चात क्लब द्वारा लोहिया पार्क में आयोजित "महिलाओं का सशक्तीकरण एवं देश का विकास" विषयक संक्षिप्त परिचर्चा में प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष मृदुला सिंह जूही, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, संध्या सिंह,मीना सिंह प्रथम व मीना सिंह द्वितीय,आई एस ओ पूनम मिश्रा, रंजना शुक्ला, शशि सिंह, रश्मि सिंह,अंजूरानी मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाया। सचिव श्रीमती शोभा सिंह द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान कर सबका आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी नये वर्ष की शुभकामनाएं दी गयीं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से खुश दिखे जगदीश राय

सड़को पर राहगीर हो रहे छुट्टा पशुओ से परेशान

सपा कार्यकर्ताओं ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव

जौनपुर महिला समन्वय विभाग द्वारा मातृशक्ति को जगाने का किया गया प्रयास

जौनपुर पहुंची प्ले बैक सिंगर अलका झा, 400 से अधिक फिल्मों के लिए गा चुकी है गाने

मदरसे के छात्राओं द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक मॉडल

रविवार को राजमहल में होगा मातृशक्ति संगम