स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की 6 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया! बताते चले कि शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने उपस्थित समस्त नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूह आज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांति का केंद्र बन चुका है! जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा सुनीता सिंह समूह सखी,करिश्मा पाल आजीविका सखी, विभा सिंह विधुत सखी,बिन्दु कन्नौजिया बैंक सखी,लक्ष्मी वर्मा एफ एल सी आरपी,नीलम प्रचेता विधुत सखी को सम्मानित किया!इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह,बी.एम.एम.अनिल कुमार, बी.एम.एम.जितेन्द्र कुमार यादव, बी.एम.एम.विकास चंन्द्र पाण्डेय,एसडीओ रंजीत कुमार, सीएचसी अधीक्षक डां संजय दूबे सहित आदि लोग मौजूद रहे!