लोकसभा चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची चल रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस को अब तक 14 सीटें ऑफर कर चुके हैं। इनमें कुछ सीटें बढ़ाई जा सकती हैं हालांकि, कांग्रेस 18 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने से पहले यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का बंटवारा हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। दोनों दलों के बीच रायबरेली, अमेठी, कानपुर, झांसी, जालौन, फतेहपुर सीकरी जैसी कुछ सीटों पर पहले ही सहमति बन चुकी है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो पूर्वांचल में कांग्रेस पार्टी ने बलिया,भदोही, जौनपुर की भी सीटे चाहती है अगर यह सीटे सपा कांग्रेस गठबंधन में जाति है तो बलिया से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,भदोही से राजेश मिश्रा,व जौनपुर से पूर्व विधायक नदीम जावेद प्रत्याशी हो सकते है? ज्ञात हो कि कांग्रेस का राजनीतिक रसूख 2019 के लोकसभा चुनावों के अनुसार तय करना चाहती हैं। जहां कांग्रेस को एकलौती रायबरेली की सीट मिली थी। खुद राहुल अपनी सीट हार गए थे। कांग्रेस भी एलायंस चाहती है लेकिन उसके दिमाग में 2009 के लोकसभा चुनाव में जीती हुई सीटें हैं। जहां उसने अपने बूते 21 सीटें हालिस की थीं। कांग्रेस इस गठबंधन में 15 से 20 सीटें हासिल करना चाहती है।