समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी टीम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डा. शबनम नाज को प्रदेश सचिव नामित किया है। डा. शबनम नाज इसके पूर्व महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष रही है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने डा. शबनज नाज को शुभकामनाएं दी। डा. शबनम नाज ने कहाकि जिस आशा व विश्वास से राष्टीय अध्यक्ष व प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी, उसी के अनुसार समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के साथ साथ आगामी लोकसभा 2024 के लक्ष्य की गतिशीलता बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर्मठता व ईमानदारी से पूरा करुंगी।