14 साल पुराने विवाद को जिलाधिकारी ने मिनटों में सुलझाया जिलाधिकारी की हो रही है प्रशंसा जौनपुर के नए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड दिखे एक्शन मोड में 14 साल पुराने रास्ते के विवाद को जिलाधिकारी ने मिनटों में सुलझा दिया। दरअसल, जनता दर्शन के दौरान पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना था कि निजी जमीन पर लगभग 14 साल पहले आरईएस विभाग द्वारा रास्ता बनवाया गया था। जिसको लेकर उनके द्वारा शिकायत की गई थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने नाप का आदेश देकर कार्यवाई की है। मड़ियाहूं तहसील के कैलावर गांव के निवासी मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को जिलाधिकारी ऑफिस पहुंचे। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। फरियादी मनोज सिंह ने जिलाधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लगभग 14 साल उनके गांव कैलावर में सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क पीडब्ल्यूडी के आरईएस विभाग द्वारा बनाई गई थी। लेकिन, सड़क का निर्माण उनकी निजी जमीन पर कराया गया था। फरियादी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को दी। तत्काल प्रभाव से कैलवार पहुंचकर जमीन की पैमाईश कराई गई। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एक चकरोड नक्शे में दर्ज थी। लेकिन उसके बगल में चकरोड़ का निर्माण कराया गया था। जिसके चलते भूमि विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने बताया कि शासन का निर्देश है कि भूमि विवाद की गहनता से जांच कर निपटारा किया जाए। इसी क्रम में पैमाईश कराई गई। पैमाईश के दौरान पाया गया की रोड उनके गाटा में बनी गई। जिसके बाद उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।